देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। एसएसपी शलभ माथुर द्वारा बुलियन कारोबारी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा, इंस्पेक्टर सदुवनराम गौतम, इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा और बंगालीघाट चैकी प्रभारी के साथ एक टीम का गठन किया है।
इन सभी को अपनी जांच पूरी करने के बाद ही जल्द रिपोर्ट सौंपनी है। जब टीम ने मृतक बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल के पिता से बात की तो इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए गठित यह टीम ही कई तरह के सवालों में उलझ गई है। पीड़ित पिता ने बताया कि कार में जाते हुए नीरज की बराबर की सीट पर कोई न कोई व्यक्ति जरूर होगा, लेकिन कार में ऐसा कुछ नहीं मिला। वहीं, कार में खून इतना नहीं मिला, जबकि तीन लोगों की मौत गोली लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे घर से निकले उनके बेटे की कार सुबह 4ः30 बजे मिली है। ये सभी सवाल हत्या की ओर से इशारा कर रहे हैं। ऐसे सवाल दागकर कारोबारी के पिता ने पुलिस टीम को सोचने को मजबूर कर दिया है।













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा