देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सड़क पर पड़ी हुई लावारिस लाश, नदी में बहता कोई शव या सड़क दुर्घटना में मृत कोई शव, जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया और उस शव से टपकता हुआ खून।
यह अक्सर आप लोग देखते होंगे, परन्तु पुलिस के लिए इस तरह से उस शव को उठाना और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाना या उपचार के लिए पहुंचाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
कोरोना संक्रमण के इस दौर में यह समस्या और अधिक बढ़ गई है। क्योंकि कोरोना से पीडिघ्त मृत शरीर को कोई भी संक्रमण के डर से छूना नहीं चाहता। इस समस्या पर ध्यान दिया ब्रज क्षेत्र की अग्रणी समाजिक संस्था प्रभूदयाल कसेरे चैरीटेबिल ट्रस्ट मथुरा एवं दिल्ली ने और आज समाजसेवी एवं ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अनुज गर्ग ने अपने पूज्य पिताजी स्व. दीनानाथ कसेरे की स्मृति में मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन मथुरा के प्रतिसार निरीक्षक श्रीराम अवतार सिंह महोदय को 100 डेड बॉडी बैग प्रदान किए।
प्रभूदयाल कसेरे चेरीटेबिल ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में विगत दो दशक से बृज क्षेत्र में अग्रणी संस्था है। जो समाज के निर्बल वर्ग की शिक्षा, खान, पान, चिकित्सा आदि का समय-समय पर प्रबंध करती रहती है।
इसी श्रंृखला में संस्था द्वारा कोरोना की इस महामारी में कोरोना संक्रमित मृत शरीर की अंतिम संस्कार हेतु ससम्मान अंतिम विदाई के समय मृत शरीर से फैलने वाले संक्रमण की रोकथाम हेतु ट्रस्ट द्वारा विशेष रुप से रिलान्यस की फैव्रिक के विशेष रुप से डिजायन किए हुए डेड बॉडी बैग जो तीन साइड से चेन लगे हैं, जिन्हें खोलकर मृत शरीर को आसानी से रखा जा सकता है तथा उसकी शिनाख्त हेतु एक तरह से चेन खोलकर आसानी से शिनाख्त की जा सकती है। ट्रस्ट द्वारा हाल ही में दिल्ली में भी इस तरह के डेड बॉडी बैग पीडिघ्त मृत शवों की सम्मान विदाई हेतु उपलब्ध कराए गए गए थे।
10 हजार मास्क मुफ्त किये वितरित
बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने संक्रमण कोविड-19 कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को मध्य नजर रखते हुए मथुरा महानगर और जनपद में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान स इस अभियान के माध्यम से कोरोना प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उनको मास्क निशुल्क वितरित किए जाएंगे स अभियान के प्रथम चरण में लोगों को 10,000 मास्क वितरण करने का निर्णय लिया गया।
इस अभियान को लेकर कृष्णा विहार बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर एक बैठक आयोजित की गई स बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति लॉकडाउन के प्रथम दिन से लोगों के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की मदद की गई अब कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को मध्य रखते हुए अब लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है साथ ही जरूरतमंद लोगों के बचाव के लिए निशुल्क मास्क लोगों को दिए जाएंगे स जिसकी जिम्मेदारी सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला, महानगर और विधानसभा के अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई स बैठक में युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल श्याम शर्मा हेमंत वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.













Related Items
Uttar Pradesh government to begin distribution of free ration for 3 months to poor, migrant workers from today
PM Modi launches Customized Crash Course programme for COVID-19 Frontline Workers
CBSE’s ‘Dost for Life’: A holistic approach towards students' psycho-social well-being