BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग अभी भी चुनौती

मथुरा। बाजार खुल गये हैं, रौनक लौट रही है। लोग जागरूक हैं बावजूद इसके सोशल डिस्टेंसिंग अभी भी चुनौती बनी हुई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई ने लाॅकडाउन का पालन कराने के लिये दुकानदारों को प्रेरित किया। इसके लिए जनजागरण अभियान चलाया गया। प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियांे व सामाजिक कार्यकर्ताआंे ने दुकान दुकान पर पहंुच कर व्यापारियांे से सुरक्षा उपकरणो के प्रयोग करने का आह्वान किया। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनीष लंबरदार ने व्यापारियों को सुरक्षित तरीके से व्यापार करने के लिये दुकान या प्रतिष्ठान पर उपस्थिति के समय मुंह पर  मास्क व हाथो में ग्लब्स पहनने का आह्वान किया। उन्हांेने केन्द्र सरकार कि गाइड लाइन के अनुसार ग्राहको व दुकानदार में दो गज की दूरी रखते हुये सोशल डिस्टैंसिंग रखने को प्रेरित किया। व्यापारियो से आह्वान किया कि संक्रमण के खतरे के बीच सुरक्षित व्यापार करते हुये स्वयं सहित अपने परिवार , अपने व्यापार को सुरक्षित तो रखैगे ही वही गोवर्धन क्षेत्र को भी सुरक्षित रखने मै भूमिका निभायैगे। अभियान के दौरान  200 मास्क भी वितरित करते हुये सक्षम व्यापारियो से अपने प्रतिष्ठान पर अतिरिक्त मास्क रख कर वगैर मास्क लगाये बाजार मै आये उपभोक्ता को नि शुल्क मास्क वितरण कर प्रोत्साहित करने की अपील भी की । अभियान के दौरान कस्वा के बडा बाजार , तिरपोलिया बाजार , पुरानी सब्जी मंडी, हाथी दरवाजा , सरस्वती तिराहा , बरसाना रोड, डीग अड्डा सबित बैंको के बाहर कतार वद्ध उपभोक्ताओ से सोशल डिस्टैंसिग की अपील की गयी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री हुकुम चंद अग्रवाल , मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, सहयोगी हर्षवर्धन कौशिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी एल वी व व्यापार प्रतिनिधि मंडल सलाहकार डाॅ. विनोद दीक्षित, व्यापारी नेता संजू लाला , लछमन सिंह , कान्हा मुखिया , चेतन्य भारद्वाज, अशोक पाठक  आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने वताया कि 31 मई तक प्रतिदिन हमारा जनजागरण अभियान जारी रहेगा तथा व्यापारियो को सुरक्षा के साथ सुरक्षित व्यापार करने हेतु प्रेरित किया जायेगा.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More