BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है

मथुरा। कोरोना के लिए खतरनाक स्थलों के क्रम में कान्हा की नगरी में खतरा कम हुआ है। रेड जोन से निकल कर अब मथुरा जनपद आरेंज जोन में आ गया है। इसका मतलब है कि लोगों को लाॅकडाउन पीरियड में कुछ और रियायतें मिल सकती हैं। हालांकि इससे पहले भी लाॅकडाउन 4.0 में कई छूट मिल चुकी हैं। बाजारों में प्रतिबंधों के साथ दुकानें खुली हैं। कुछ दुकानों और प्रतिष्ठानांे को खोलने पर रोक है। पार्कों में लोगों की मार्निंग वाक पर भी अभी प्रतिबंध है।  
कोरोना संक्रमण के मामले में अपेक्षाकृत बेहतर रिकॉर्ड के आधार पर उत्तर प्रदेश शासन ने मथुरा जनपद को ओरेंज जोन में कर दिया है।  हालांकि जनपद के निर्धारित किए गए कंटेनमेंट जोन में ओरेंज जोन के प्रावधान के तहत रियायत पर व्यापक विचार विमर्श होगा। पूर्व में केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के आधार पर देश के जनपदों की सूची जारी की थी, जिसमें रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन का रखे गये थे। जिसमें मथुरा को रेड जोन में रखा गया था। अब मथुरा ओरेंज जोन में कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जनपद न्यायाधीश को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव, उप्र शासन चिकित्सा अनुभाग-5, लखनऊ के शासनादेश के अनुक्रम में मथुरा ओरेंज जोन में वर्गीकृत है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दी गई है।

न साप्ताहिक बंदी का खयाल, न कोरोना का डर
मंगलवार को पूरी तरह साप्ताहिक बंदी रही। मथुरा वृंदावन में आॅड इविन फर्मूला पर दुकानों को खोला गया है। मगलवार को सभी तरह के प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश थे हालांकि कई जगह इन निर्देशों को जमकर धज्जियां उडीं। सौंख रोड मंडी चैराह पर दुकानें खुलीं और लोगों ने खरीददारी भी की। दूसरे कई जगहों पर भी यही सब देखने को मिला।

राधिका बिहार सांैख रोड हाॅटस्पाॅट पर पसरा रहा सन्नाटा
अभी तक हाॅटस्पाट ऐरिया में लोगों से नियमों का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों को जद्दो जहद करनी पड रही थी। राधिका विहार सौंख रोड हास्पाॅट पर नजारा अलग है। यहां लोग खुद अपनी तरफ से सतर्कता बरत रहे हैं और पुलिसकर्मियों को लोगों से जूझना नहीं पड रहा है। मंगलवार को राधिक बिहार सौंख रोड हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More