BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

ट्रक की टक्कर से छह वर्षीय बच्चे की मौत

मथुरा। सडक हादसे में छह साल के मासूम की मौत हो गई। घर का चिराग बुझ गया। इससे ग्रामीणों का गुस्सां फूट पर और उन्होंने हंगामा खडा कर दिया। मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क पार कर रहे छह वर्षीय बच्चे को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। 


हादसा मांट-नौहझील मार्ग पर हुआ। गांव बिजौली निवासी प्रेम का छह वर्षीय बेटा केशव सड़क पार कर रहा था। तभी नौहझील की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया। 
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे और ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए मांट-नौहझील मार्ग को करीब दो घंटे जाम रखा। मौके पर पहुंचे एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद जाम खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लिया है। 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More