BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना पीडित भाई का इलाज कराने में चली गई बहन की जान

मथुरा। समाज संवेदनहीन हो गया है। कोरोना पाॅजिटिव युवक की मौत के बाद कोई पीडित परिवार के  पास कोई भटका तक नहीं। भाई के शव के पास बैठकर रातभर बिलखती रही बहन की सुबह होने तक तबियत खराब हो गई। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो यहां भी दुर्भाग्य ने पीछा नहीं छोडा।

किसी अस्पताल में इलाज नहीं मिला और इलाज के अभाव में उसकी भी दुखद मौत हो गई। शहर की गली कीलमठ निवासी बृजेश अग्रवाल एड. लुटिया वाले के कृष्णा नगर बैंक कॉलोनी निवासी साले 42 वर्षीय युवक की दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। इसी बीच 40 वर्षीय मोहिनी पत्नी बृजेश का स्वास्थ्य खराब हो गया।

उसके जिला अस्पताल ले गये वहां से के.डी. अस्पताल रैफर किया। वहां बैड फुल होने पर उसे के.एम. हॉस्पीटल ले जाया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान बीती सांय करीब साढ़े सात बजे मौत हो गई। जवान भाई की मौत के बाद बहन की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया।

मृतका के पति बृजेश अग्रवाल की आगरा होटल बंगाली घाट के समीप ढाल तलवार वाले हनुमान जी के पास दुकान है। बृजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि बुजुर्ग मां-बाप के साथ-साथ वह अपने दोनों बच्चों को कैसे पालेगा। उसकी तो दुनिया लुट गई। आज पूर्वान्ह ध्रूवघाट पर मोहिनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

समाज का यह निष्ठुर चेहरा..

.
रिश्तेदारों की बेरूखी से उसका शव घर में ही बैड पर घंटों पड़ा रहा। इसकी जानकारी जब अग्रवाल समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने बमुश्किल उसका अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान उसके शव के पास मृतक की मां और बहन मोहिनी घंटों रोते-बिलखते रहे। भाई की मौत से बहन को बड़ा झटका लगा, क्योंकि कई दिन से वह अपने भाई की जिंदगी को बचाने के लिए के लिए अस्पतालों में भटक रही थी।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More