BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जन्मोत्सव मनाने को सजधज कर तैयार हुई मथुरा नगरी

मथुरा। मथुरा नगरी अजन्मे का जन्मोत्सव मनाने को सजधज कर तैयार है। जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को अभी तक जन्मस्थान पर दर्शन करने के अलावा कुछ भी अतिरिक्त देखने को नहीं मिलता था। उनके लिए सब कुछ सामान्य दिनों की तरह ही था। सिर्फ एक साल मुंबई टोली ने मटकी फोड़ लीला जरूर की थी लेकिन अब तीर्थयात्रियों को मथुरा में ही बहुत कुछ देखने को मिलेगा। वे ब्रज की तमाम सांस्कृतिक विधाओं से परिचित होंगे। श्रीकृष्ण की 16 कलाओं से जुडी लीलाओं को मंचों पर देख सकेंगे। शहर भर में 300 कलाकार प्रस्तुति देंगे। बाहर के लोग तीन दिन तक भक्ति में विभोर होते रहेंगे। जन्माष्टमी पर मथुरा में सरकारी मेला जैसा स्वरूप देखने को मिला रहा है। लोगों को उम्मीद है कि ये परंपरा आगे भी जारी रहेगी। 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं। यह पहला मौका है, जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री का आगमन भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली में उनके जन्मोत्सव पर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ही राज्य सरकार इस बार मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव को तीन दिवसीय आयोजन के रूप में मना रही है। सभी मंदिरों को सजाया जा रहा है। प्रवेश द्वार बन रहे हैं। इस आयोजन में सरकार के साथ मथुरावासियों की भागेदारी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के सहयोग लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने शहर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजाने की अपील की है। उनका कहना है कि व्यापारी और दुकानदार दीवाली की तरह ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बिजली की झालरों से सजाएं, जिससे मथुरा आने वाले कृष्ण भक्तों को मथुरा की अद्भुत चमक दिखाई दे। इसके विभिन्न व्यापारी संगठनों ने सहमति भी जताई है और इसका असर देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर सजावट की जा रही है।
  कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व ही प्रेम मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। वहीं, हजारों श्रद्धालु जन्माष्टमी से पूर्व लाला के दर्शन के साथ ही रोशनी से नहाए मंदिर को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। मंदिर की भव्यता को देखने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी पर 23 अगस्त की रात को 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक 1 हजार शंखध्वनि के मध्य होगा। देश-विदेश से कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए प्रेम मंदिर में 5 हजार भक्त आ रहे हैं। इनमें 1 हजार अभिषेक के दौरान शंख बजाएंगे।
नंदगांव के नंदबाबा मंदिर, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावटों से सजाया जा रहा है। वहीं मथुरा शहर की डिवाइडरों पर भगवा रंग चढाया जा रहा है।

दुनियां में भगवान श्रीकृष्ण को गीता के उपदेषक के रूप में जाना जाता है लेकिन ब्रजभूमि में भगवान के बालकृष्णरूप की पूजा होती है। ब्रज के कणकण से प्रम की बरसात होती है। यह कुम्भ नहीं महाकुभ है, देष भर से और विदेष से लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जार है। 
चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More