BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : दुकानदार का किया चालान

सौंख। कस्बा में नगर पंचायत कर्मचारियों की मनमानी के चलते जिला प्रशासन की रोस्टर प्रणाली को ताक पर रखकर एक बैल्डिंग दुकानदार का जबरदस्ती चलान कर दिया। जबकि रोस्टर के अनुसार दुकान खोलने का आदेश जिला प्रशासन का था। प्रभारी ईओ रोस्टर को भूल गये। मामला व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचा।


 शनिवार को जिला प्रशासन के आदेश पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में रोस्टर प्रणाली के विपरीत दुकान खोलनेे वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान केे दौरान नगर पंचायत प्रशासन अपने अधिकारों को भूल कर रोस्टर प्रणाली के अनुसार खुली हुई बैल्डिंग दुकानदार का सौ रूपये का जुर्माना करते हुए चालान कर दिया। जब कि रोस्टर प्रणाली में बैल्डिंग दुकानदारों की सप्ताह में छः दिन खोलने के आदेश है।

इसे लेकर दुकानदार हरदम सिंह व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचाकर अपनी समस्या से अवगत कराया। हरदम सिंह ने बताया कि प्रशासन के आदेश से दुकान खुली हुई थी। बिना रोस्टर प्रणाली देखे प्रभारी ईओ ने सौ रूपये का चलान कर दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल का कहना है कि बैल्डिंग व्यापारी का जबरदस्ती चलान और दुकान बंद कराने का मामला एसडीएम के संज्ञान में डाला गया। नगर ंपचायत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नही कर रही है। आरोप है कि नगर पंचायत के कर्मचारी खुलेआम मनमानी कर रहे है।

अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रोस्टर प्रणाली के मुताबिक दुकान खुली हुई थी। बैल्डिंग दुकानदार का चालान की वापिस की कार्यवाही की जायेगी। और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More