BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एसएचओ और दो एसआई को किया सस्पेंड

मथुरा। इधर पुलिस सुन नहीं रही थी, उधर दबंग लगातार प्रताडित कर रहा था। इस का नतीजा यह हुआ कि पीडित दंपति ने कोतवाली में ही खुद के उपर केरोसिन डाल कर आग लग ली। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। हडबडाये आलाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से एक एसआई को सस्पेण्ड कर दिया। इसके कुछ देर बाद एसएचओ और दूसरे एक और एसआई को सस्पेण्ड किये जाने की खबर आई। जिस तरह की सूचनाएं मिल रही हैं, इस मामले में कुछ आलाधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। 
   रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना बुधवार सुबह मथुरा के सुरीर थाना में हुई। सुरीरकलां निवासी जोगेंदर सिंह की पत्नी चंद्रवती से 23 अगस्त को मुहल्ले की एक व्यक्ति ने मारपीट की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने चंद्रवती का मेडिकल कराया, लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं की। आरोपित पर कार्रवाई के लिए दंपती रोजाना थाने के चक्कर भी लगा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 दंपती घर से मिट्टी का तेल डालकर 15 वर्षीय बेटे जगदीश के साथ थाने पहुंच गए। दंपती से मिट्टी के तेल की गंध आने से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। पुलिसकर्मी मामले की जानकारी करते इससे पहले ही दंपती ने आग लगा ली। इस घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने कंबल और पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। आग बुझाने तक दंपति करीब 50 फीसद जल चुके थे। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी शलभ माथुर सहित अन्य अधिकारी भी थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में नहीं था। कस्बा सुरीर निवासी दंपति जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती पिछले लंबे अरसे से थाने के चक्कर काट रहे थे। सुरीर का ही रहने वाला एक दबंग उन्हें आए दिन मारपीट और गाली गलौज करता था। जिसकी शिकायत उन्होंने पूर्व में भी कई बार की थी  बुधवार को दबंग द्वारा उन्हें फिर एक बार गाली गलौज की गई जिसकी शिकायत लेकर दंपति थाने पहुंचे लेकिन थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई इससे क्षुब्ध होकर दोनों पति पत्नी ने थाने में ही अपने आप को आग के हवाले कर दिया। गांव में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। तुरंत कार्यवाही करते हुए एसएचओ अपून सरोज, एसआई दीपक नागर, एसआई सुनील सिंह को सस्पैण्ड कर दिया गया है। आत्मदाह का प्रयास करने वाले दंपत्ति को नियति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, राज्यपाल भी मथुरा में दंपती द्वारा थाने में आग लगाने के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री ने दोषी पुलिसवालों पर तत्काल कारवाई के आदेश दिए हैं। जिस समय यह घटना हुई राज्यपाल आनंदी बेन भी मथुरा में मौजद थीं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का 9 वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेष की राज्यपाल आनंदी बेन आई हुई थीं। 

एडीजी ने रिपोर्ट मांगी
एडीजी अजय आनंद ने जांच एसपी सिटी मथुरा को सौंपी है। उन्होंने शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के आदेश किए हैं। एडीजी अजय आनंद ने इंस्पेक्टर थाना सुरीर अनूप सरोज के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। 


सामने आया है कि दंपती की तहरीर आई थी। महिला का मेडिकल भी कराया गया था लेकिन उसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने पर चैकी इंचार्ज दीपक नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दंपती को उपचार के लिए नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक टीम को गांव में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है।
शलभ माथुर, एसएसपी मथुरा।  


एसआई दीपक नागर को सस्पेण्ड कर दिया गया है, पूरे मामला की रिपोट्र मांगी गई है। जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ खिलाफ की जाएगी। इस घटना के लिए एसाअई मुख्यरूप से जिम्मेदार था। 
ए.सतीष गणेष, आईजी आगरा

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More