देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुलिस मुठभेड में 25 हजार का इनामी षिवकुमार गिरफ्तार
-9 बदमाषों ने दिया था, लूट की घटना को अंजाम
-8 बदमाषों को पहले ही पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
-बल्देव थाना क्षेत्र में हुई चांदी लूट कांड का था आरोपी
-गिरफ्तार अभियुक्त पर एक दर्जन से अधिक मुकदमा पंजीकृत हैं
मथुरा। बल्देव क्षेत्र में हुई चांदी लूट की घटना में फारर चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने सात सौ ग्राम चांदी, एक तमंचा और बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी बल्देव राजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्त षिवकुमार को अतरौनी चैक पोस्ट पर सादाबाद रोड से रात को करीब 12 बजे गिरफ्तार किया।
एसएसपी षलभ माथुर ने बताया कि 21 मई को सैहत रोड बल्देव पर मोटर साइकिल सवार दो चांदी कारोबारियों को स्कारपियो कार में सवार बदमाषों ने टक्कर मारकर गिरा दिया था। पीछे डिस्कवर मोटर साइकिल सवार होकर आ रहे दो बदमाषों ने इन लोगों से 50 किलो चांदी लूट ली थी। इस घटना को बदमाषों ने दिनदहाडे अंजाम दिया था। इस दौरान दोनों कारोबारी बुरी तरह से घायल भी हो गये थे। इस सम्बंध में थाना बल्देव पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। तीन जून को इस घटना का खुलासा करते हुए प्रदीप यादव पुत्र रामधीन निवासी नगवई जलेसर एटा, लोकेन्द्र जाट पुत्र अशोक कुमार निवासी छत्ती हाथरस को थाना शेरगढ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। जिनके कब्जे से 5 किलो चांदी बरामद हुई थी, तथा घटना करने वाले कुल नौ अभियुक्त प्रकाश में आये थे। कलुआ जाट पुत्र महावीर निवासी विसावर, सतीश जाट पुत्र नरायण निवासी विसावर हाथरस, राजिस्थान में गिरफ्तार हुए थे। जिनको न्यायालय द्वारा रिमाण्ड पर लेकर 10 किलो चांदी वरामद की गई थी। अभियुक्त दलवीर पुत्र रुकमपाल निवासी विधिपुर हाथरस का 19 जुलाई को पुलिस मुठबेड के दौरान थानाध्यक्ष पुलिस महावन द्वारा गिरफ्तार किया था। मुठभेड के दौरान अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। जिसके कब्जे से 6 किलो लूटी हुई चांदी वरामद हुई थी। अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ योगी पुत्र राम सिंह निवासी गगौली फाटक हाथरस जंक्शन को राया पुलिस ने 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था तथा प्रदीप पुत्र जगदीश ठाकुर निवासी विधिपुर 30 जुलाई को हाथरस कोर्ट वारंट में हाजिर हो गया, जिसका बी वारंट न्यायालय में भिजवया जा चुका है। पवन उर्फ पिन्टू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी विसावर थाना सादवाद हाथरस जो अन्तरिम जमानत पर है। इस घटना को अंजाम देने वालों में षिवकुमार ही फरार चल रहा था।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन