देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(ओम प्रकाश कौशिक)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मांट में आयोजित सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में स्वयं सेवकों को देश प्रेम और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक करने का प्रयास निरंतर जारी है । जिले के विभिन्न भागों से वर्ग में 84 स्वयंसेवक पहुंचे हैं। संघ के वरिष्ठ जिला प्रचारक मनोज ने बताया कि इस वर्ग में आरएसएस के विभिन्न प्रान्तों के वरिष्ठ अधिकारीगणों का मार्गदर्शन स्वयं सेवकों को मिल रहा है। उन्हें प्रतिदिन शाखा के माध्यम से सुबह और शाम शारीरिक और मानसिक व्यायाम करवाये जाते हैं । जिससे देश की युवा पीढ़ी में अनुशासन , संयम और त्याग की भावना उत्पन्न होती है।
वर्ग के चैथे दिन संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य किशन चंद्र जी ने स्वयंसेवकों को अपने बौद्धिक के माध्यम से बताया कि हमारा भारत देश रामायण और महाभारत काल से ही ज्ञान , विज्ञान और आध्यत्म का केंद्र रहा है । उन्होंने कहा कि अंग्रेजो ने हमारे इतिहास को नष्ट करके अपना मनगढंत इतिहास हमारी पीढ़ियों के सामने प्रस्तुत किया था । उन्होंने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी हिंदुओं को अपने घर मे गौ पालन सेवा के साथ साथ हवन और तुलसी की पूजा करनी चाहिए ।
लगभग 94 वर्ष पूर्व शुरू हुई संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे आज भी बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ गाई जाती है । जिससे युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत की जाती है ।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा