BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : जब्त की पांच लाख की शराब

मथुरा। पुलिस ने तीन दिन के अंदर तीन बडी कार्यवाही करते हुए एनएच टू से पांच लाख रूपये की अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार कर दो महंगी कार और एक कंटेनर भी कब्जे में लिया है।
सोमवार को थाना छाता पुलिस ने इनोवा कार से लगभग एक लाख बीस हजार रूपये की अवैध रूप से ले जायी जा रहीं तीस पेटी शराब एनवी मार्का सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक थाना छाता संदीप कुमार ने बताया कि करीब तीन बजे केडी मेडिकल कालेज पुलिस चैकी के सामने एनएच टू पर सफेद रंग की इनोवा कार से अवैध रूप से ले जायी जा रही तीस पेटी शराब जब्त की गई है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। शराब की कीमत करीब 1.2 लाख रूपये है।  
सुरेन्द्र कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम मुरलीवाला थाना अफजलगढ जिला बिजनौर हाल निवासी धनकोट थाना राजेन्द्र पार्क जनपद गुडगांव हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले रविवार को पुलिस ने तीन लाख और अस्सी हजार रूपये की षराब जब्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।


चोरी की योजना बनाते तीन पकडे
थाना हाइवे पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुये तीन शातिर किस्म के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक राजीव कुमार गौतम थाना हाईवे ने बताया कि सोमवार को रात करीब सवा दो बजे कुसुम वाटिका मोड के पास श्रीजी बिल्डिंग मैटेरियल के बराबर में प्लाट की दीवार के सहारे से सोनू पुत्र लाला जचैदा थाना गोवर्धन, देवेन्द्र पुत्र राजू निवासी भाई थाना रिफाइनरी तथा  तेज सिंह पुत्र रामशरन निवासी जचैदा थाना गोवर्धन गोवर्धन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो चाकू और चोरी करने के उपकरण बरामद किये हैं।

वांछित चल रहा आरेापी गिरफ्तार
थाना हाइवे पुलिस ने सोमवार को वांछित चल रहे आरोपी सोनू पुत्र बाल किशन निवासी नगला चन्द्रभान थाना हाईवे को जयगुरुदेव मंदिर के सामने से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम थाना हाईवे ने बताया कि वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र बाल किशन शंकरपुरी कालोनी में बच्चा चोर कहते हुये व्यक्ति को घेर कर मारपीट करने की घटना में आरोपी थी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More