BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सील एरिया को किया गया सेनेटाइज

मथुरा। प्रदेश के बाहर और प्रदेश के अलग अलग जनपदों में लाॅकडाउन में फंसे मजदूर और विद्यार्थियों को दूसरे प्रदेशों से लागे और उनके गंतव्यतक पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसों को तैयार किया जा रहा है। सील किये गये ऐरिया से लगातार कोरोना पाॅजिटिव के सामने आने के बाद इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया जा रहा है। शनिवार को अग्निशमन की गाडियों से अग्निशमन कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 59, वार्ड नंबर 18, वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 15, वार्ड नंबर 38, दरेसी, चैक बाजार, चैकी भरतपुर गेट  एवं संबंधित लगभग 25 पुलिस बैरियर को सेनेटाइज किया गया। इसके अलावा सभी हाटस्पाॅट ऐरिया को सेनेटाज किया जा रहा है। इसके अलावा विशेष रूप से रोडवेज की उन बसों को भी सेनेटाज किया गया जिनसे विभन्न प्रदेशों में और प्रदेश के अंदर पफंसे मजदूर और विद्यार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाना है।

पीएमवी के 62 छात्रों को है घर पहुंचने का इंतजार
पीएमवी पॉलिटेक्निक के 62 छात्र लाकडाउन में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन में पीएमवी पॉलिटेक्निक के फसे छात्रों का कहना है कि दूसरा लॉक डाउन समाप्त होने जा रहा है लेकिन हम अभी तक अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं। पीएमवी पॉलिटेक्निक के छात्रों का दर्द आंखों से झलक रहा है फंसे हुए छात्रों का कहना है हमने लखनऊ उपमुख्यमंत्री डॉ केशव प्रसाद मौर्य से फोन से बात की और अपनी परेशानी बताई उपमुख्यमंत्री डॉ केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा के जिलाधिकारी को समस्या को लेकर अवगत कराया तब मथुरा जिला अधिकारी से बात हुई तो जिला अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने नोडल अधिकारी से बात करने को कहा। नोडल अधिकारी से बात की तो नोडल अधिकारी ने समझा दिया कि जहां रह रहे हो वहीं रहो।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More