BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : आरएसएस संपर्क विभाग की वैज्ञानिक गोष्ठी

मथुरा। वैज्ञानिक एवं डाक्टर जो भी नये नये शोध करें वह मानव, समाज, राष्ट्र एवं विश्व कल्याण से संबंधित हों। ये आवाहन गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष डा. जीव केव सिंह, कुलपति उवप्रव पंव दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा ने संपर्क विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर के तत्त्वावधान में वैज्ञानिक श्रेणी के अंतर्गत वैज्ञानिकों की गोष्ठी में किया स वह चरागाह एवं चारा शोध संभाग संम्भाग, उवप्रव पंव दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान मथुरा में आयोजित वैज्ञानिक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि इस तरह के कार्य हमे और विस्तृत रूप से करने की आवश्यकता है, जिससे समाज में वैज्ञानिक सोच पैदा हो। संघ यह कार्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास एवं चरित्र निर्माण कर बहुत अच्छे ढंग से कर रहा है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग गोविंद ने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति का निर्माण करना है और यह कार्य संघ शाखा के माध्यम से हो रहा है स संघ के विविध संगठन समाज में व्यवस्था परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं और गतिविधि के द्वारा समाज परिवर्तन का कार्य व्यक्तियों का मन परिवर्तन कर किया जा रहा है स विभाग प्रचारक ने  उपस्थित वैज्ञानिकों और डाक्टरों से आवाहन किया कि वह मन में यह विचार करके आविष्कार करें कि समाज, राष्ट्र और मानवता के कल्याण के लिए क्या अच्छा कर सकते हैं। कार्यक्रम विशिष्ट  अतिथि डाव कमल कौशिक, विभाग संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग ने कहा कि हम गुलामी के काल खंड में वैज्ञानिक प्रगति नही कर सके स संघ के संस्थापक डा. हेड़गेवार भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना की। उन्होंने ने वैज्ञानिकों से मानव कल्याण के आविष्कार करने का आवाहन किया। डा. वीरेन्द्र मिश्रा विशेष संपर्क प्रमुख ब्रज प्रांत ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डा. ब्रजेश चंद्र उपाध्याय, वैज्ञानिक श्रेणी प्रमुख एवं  धन्यवाद ज्ञापन डाव भोले सिंह, महानगर संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर ने किया सइससे पूर्व अतिथियों द्वारा माँ शारदे, भारत माता, डाव हेड़गेवार एवं गुरु जी के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर वैज्ञानिक गोष्ठी का शुभारंभ किया सइस अवसर पर डाव शंकर सिंह, डाव अजय प्रकाश, डाव आरव पीव पांडे, डाव गिरीश चन्द्रा, डा. विनोद कुमार, डाव शिव कुमार शर्मा महानगर कार्यवाह, मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा, डाव सुनीता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More