BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सरसंघचालक प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया के 98 वां जन्म दिवस मनाया

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया के 98 जन्म दिवस को भारतीय सनातन अर्थव्यवस्था और गोवंश विषय पर गोष्ठी का आयोजन जयपुरिया इंस्टिट्यूट के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रज्जू भैया स्मृति संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती आवा सिंह नेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम नंदन जी विशिष्ट अतिथि अजय कर्मयोगी जी साबरमती आश्रम गुजरात, सुनील मानसिंह राष्ट्रीयगौ सेवा  आयोग के सदस्य,राट्रीय समन्वयक  अजय सिंह नागपुर से कार्यक्रम के संयोजक आलोक सिंह माताजी गौशाला बरसाना से सुनील सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास प्रमुख अरविंद चैधरी आदि ने अपने विचार रखे साबरमती गुजरात से आए हुए अजय कर्म योगी ने कहा की गाय जब तक किसान के खूंटी से नहीं बधेगी तब तक भारत में गोवंश को बचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहेगा क्योंकि गाय हमेशा हिंदू परिवार के सदस्य के रूप में स्थापित व पूजित रही है छत्तीसगण से आये तेजकरण जैन ने विभिन्न देशों की मुद्रा पर गोवंश की छवि की प्रदर्शनी लगाई। बनारस से आए हुए नेशनल दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन श्री गुरु प्रसाद ने कहा कि गौ माता भारत की संस्कृति और समाज को पोषित करने वाले रही है और  गोवंश के द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है ।उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन ने कहा गाय जन-जन की माता है और हम संकल्प लेते हैं कि गोवंश भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा गोवंश को किसानों के साथ आर्थिक रूप से जोड़ेंगे ओर यह कार्य चल रहा है। कार्यक्रम में लखनऊ की रुद्र कला ेेकेडमी द्वारा गो माता की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।मथुरा से   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास प्रमुख अरविंद चैधरी ने कहा कि गोवंश के गोबर से लकड़ी और बैलों से सरसों का तेल निकालने वाला कोल्हू ,आटा चक्की, और गन्ना पिराई की जा सकती है जिसका मोडल मै मथुरा के सतोह गांव में बना रहा हूँ जो कि अप्रैल 2020 से किसानों के डेमो के रूप में उन्हें समझाने के रूप में कार्य करने लगेगा  मथुरा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक  संघ के बौद्धिक प्रमुख अजय अग्रवाल, सुभाष सैनी, अरविन्द चैधरी आदि ने भाग लिया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More