BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा : सेनेटाइजर, मास्क आदि कराये जाएंगे उपलब्ध

मथुरा(मंजुल वत्स)। चंद्रलेखा फाउंडेशन के संस्थापक, समाज सेवी एचपी सिंह परिहार ने पत्रकारों को समाचार संकल के दौरान कोरोना से बचाव के सुरक्षा उपकरण के लिए एक लाख की धनराशि देने की घोषणा की है। कोरोना कोविड 19 वायरस के बढ़ते प्रकोप में भी पत्रकार समाचार संकलन कर आमजन मानस को पाल पल की खबरें दे रहे हैं। लाकडाउन में जहां आम आदमी घर के अंदर बंद है पत्रकार सडकों पर हैं और अपना फर्ज निभा रहे हैं। जहां कोरोना वायरस महामारी से हर कोई आहत और भयभीत है तमाम तरह के सुरक्षा उपाय खोज रहे हैं, वहीं पत्रकारगण जोखिम भरे माहौल में भी अपना फर्ज अदा कर रहे हैं। इसे देखकर मथुरा के प्रमुख समाजसेवी ष्चंद्रलेखा फाउंडेशन के संस्थापक एचपी सिंह परिहार आगे आए हैं। उन्होंने एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है। इस धनराशि से सेनेटाइजर्स, हेंडगलब्स, साबुन, माउथ मास्क आदि सामान पत्रकारों के बीच वितरित किया जाएगा। एचपी सिंह परिहार का कहना है कि देश में डॉक्टर्स, पुलिस के अलावा पत्रकार ही ऐसे हैं जो विपत्ति के समय में भी आगे रहकर आमजन मानस के हितों, उनकी सुरक्षा को पल पल की खबर पहुंचाकर उन्हें जागरूक करने में लगे हैं, वह भी बगैर किसी संसाधन के। इस लिये वह ऐसे समय में चैथे स्तंभ के सजग प्रहरी के रूप में कार्यकर रहे मथुरा जनपद के पत्रकारों के सहयोग को आगे आये हैं। इस समय वह पत्रकारों के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।

मथुरा मीडिया सेंटर ने किया था पत्राचार, जताया आभार
मथुरा मीडिया सेंटर ने कोरोना वाइरस के खौफ के बीच लाकडाउन मंे भी लगातार करवेज कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पत्राचार किया था और मांग की थी कि पत्रकारों की सुरक्षा के कदम उठाये जाएं। चंद्रलेखा फाउंडेशन ने इसे गंभीरता से लिया और एक लाख रूपये की मदद की घोषणा की है। वहीं जरूरत पडने पर मदद को और बढाया जा सकता है। चंद्रलेखा फाउंडेशन की ओर से की गई इस पहल का मथुरा मीडिया सेंटर ने स्वागत किया और आभार जताया है अभार जताने वालों में मदन मोहन मानव, सुनील शर्मा, सीपी सिंह सिकरवार, नरेन्द्र भारद्वाज, अजय अग्रवाल, दलवीर विद्रोही, शिवशंकर शर्मा, दिलीप यादव, कोमल सोलंकी, भीकम सिंह, सुभाष सैनी, प्रकाश सैनी, लोकेश चैधरी, सुमित गोस्वामी, तोरन सिंह, पवन शर्मा, बालकिशल अग्रवाल, रौतेश कश्यप, संजय दीक्षित, विजय आर्य, महेन्द्र दत्त आचार्य आदि हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More