BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : दो महीने से नहीं मिला वेतन

मथुरा। गोशालाओं में रह रहीं गायों की स्थिति खराब होने की बात तो होती रही है लेकिन इन गोशालाओं में रह रहीं गायों की सेवा करने के लिए रखे गये सेवकों की भी हालत खराब है। नगर पंचायत बरसाना की गोशालाओं में इस समय करीब साठ गोवंश हैं। इनकी सेवा के लिए दो कर्मचारियों को रखा गया है। ये कर्मचारी नगर पंचायत के नहीं हैं। प्राइवेट दो कर्मचारियों के जिम्मे साठ गोवंश की पूरी जिम्मेदारी है। इनमें से अगर कोई एक छुट्टी चला जाता है तो एक कर्मचारी की मौके पर काम के लिए रह जाता है। अब एक कर्मचारी साठ गोवंश की ठीक से देखभाल कैसे कर सकता है यह तो गोशाला के संचालक ही बेहतर जानते होंगे। गोशाला में पप्पू और भगत सिंह दो कर्मचारी हैं। दोनों को आठ हजार रूपये महीने दिये जा रहे हैं। पप्पू ने बताया कि दो महीने हो गये कोई पैसा नहीं मिला है। जबकि सफाई से लेकर चारा खिलाने तक की सभी जिम्मेदारी वह निभा रहे हैं। सर्दी के मौसम में ओर ज्यादा परेशानी हो रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More