BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

आरएसएस का प्रकृति वंदन कार्यक्रम 30 अगस्त को

मथुरा। जन सामान्य में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि एवं हिन्दू आध्यात्मिक सेवा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में 30 अगस्त, 2020 को प्रातः 10 से 11 बजे तक अपने- अपने घर पर ही सपरिवार वृक्षों का पूजन कर प्रकृति वंदन कार्यक्रम मनाया जायेगा। यह जानकारी रणवीर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बृज प्रान्त प्रर्यावरण प्रमुख ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति वंदन कार्यक्रम राष्ट्र व्यापी स्तर पर एकसाथ एक ही समय पर 30 अगस्त को प्रातः 10 से 11 बजे तक अपने अपने घरों में ही करना है।

इसका उद्देश्य समाज को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए उसका संरक्षण करना है। कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधन सरसंघचालक मोहन भागवत एवं बृज के प्रमुख संत पदमश्री रमेश बाबा का आशीर्वचन का रहेगा। डॉ. संजय अग्रवाल, मथुरा विभाग सह कार्यवाह ने बताया कि ऑनलाइन एवं फेसबुक के लिंक पर लाइव रहेगा। हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रकृति वंदन कार्यक्रम प्रकृति में संतुलन बना रहे और सर्व समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए के आयोजित किया जा रहा है।


विभाग प्रचारक गोविंद ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे या वृक्ष के सामने जाकर हाथ जोड़कर उसका ध्यान करें, फिर 3 बार ओंकार का उच्चारण करें, तत्पश्चात पौधे या वृक्ष को तिलक-चंदन लगाकर अक्षत चढ़ाएं, उसके बाद पेड़ को रक्षासूत्र या मौली बांध कर जल चढ़ाना है। अंत में आरती गाकर वृक्ष की पांच बार परिक्रमा करनी है।  कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था रखी गयी है।

ऑनलाइन बौद्धिक का लिंक 28 अगस्त को सभी को उपलब्ध कराया जाएगा व कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात प्रतिभागी परिवार फोटो के साथ उसी लिंक पर आवेदन करने पर ई- प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग पर्यावरण गतिविधि प्रमुख डॉ. प्रमोद अग्रवाल, संपर्क प्रमुख डॉ. कमल कौशिक एवं मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More