BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : वरिष्ठ प्रचारक को आरएसएस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग ने अपने वरिष्ठ प्रचारक ोमप्रकाश की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बीएसए कॉलेज में किया।
श्रद्धांजलि सभा में आए कई वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने ओमप्रकाशजी के साथ बिताए अपने अविस्मरणीय क्षणों को सबके साथ साझा किया। सानिध्य पाए कई वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने उनसे जुडे अपने संस्मरण सुनाए।
ओमप्रकाशजी का निधन रविवार को प्रातः किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में हो गया।
वह पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उन्होंने अपना देहदान कर रखा था, इसलिए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंपा जाएगा। ओमप्रकाशजी की शिक्षा दीक्षा मथुरा में ही हुई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद सन् 1947 ई. में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। अतरौली (अलीगढ़) के तहसील प्रचारक रहे। तत्पश्चात 1957 से 67 तक बिजनौर के जिला प्रचारक रहे फिर बरेली के जिला प्रचारक होकर मुरादाबाद एवं कुमाऊं विभाग प्रचारक 1978 तक रहे। सभा का संचालन डॉ कमल कौशिक जी ने किया।
सभा में विभाग कार्यवाह छैल बिहारी, डा.संजय, विभाग प्रचारक गोविंद, प्रांत शारीरिक प्रमुख प्रदीप, कैलाश, महानगर संघचालक लालचंद, वीरेंद्र मिश्र, शिवकुमार, चेतनस्वरूप पाराशर, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रोशन लाल, चन्द्रभान गुप्त, अतुल कृष्ण महाराज, राधा किशन खंडेलवाल, नवीन मित्तल,  श्रीओम, राजू एडवोकेट, पवन, ललित आदि ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More