BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : रोडवेज ने मारी टक्कर, मौत

मथुरा। मां बाप के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आ रहे 9 साल के बच्चे को राजस्थान रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। घटना सोमवार सुबह गोवर्धन डीग मार्ग की है। बच्चे की मौत पर मां बाप का बुरा हाल है। बच्चा अपने माता पिता के साथ फुटपाथ पर पैदल चल रहा था।
सोमवार को राजस्थान के ठीकरिया अलवर से श्रीगिरिराज मित्र मंडल ट्रस्ट के बैनर तले भक्तों का जत्था पैदल यात्रा कर गोवर्धन आ रहा था। भक्तों का दल सुबह करीब 10 बजे गोवर्धन डींग मार्ग स्थित सब्जी मंडी के निकट पहुंचा। इसी दौरान गोवर्धन की ओर से तेज गति में आ रही राजस्थान रोडवेज बस ने दल में शामिल नौ साल के रियांश को टक्कर मार दी। घटना में रियांश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार क दौरान बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत से मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, आरोपी चालक बस लेकर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More