देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पीडब्लूडी, डीआरडीए, जिला पंचायतराज, डूडा, कृषि, प्रोवेशन, समाज कल्याण, दिव्यांग, सहकारिता, जिला पूर्ति, यूपी नेडा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से बजट आवंटन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि अपूर्ण कार्यों में रूचि लेकर कार्यों को पूर्ण करायें।
श्री मिश्र ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि 28 नवम्बर से पूर्व ही सभी सड़कों को गढ्ढा मुक्त किया जाय। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत हेतु गुणवत्ता परक कार्य होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी संबंधित ठेकेदारों द्वारा कराये जा रहे कार्यों में तेजी के साथ-साथ कार्य को गुणवत्तापरक पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाय।
जिलाधिकारी ने सुकन्या मंगला योजना की समीक्षा करते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी से जानकारी ली कि इस योजना में अब तक कितने रजिस्टेªशन हुए हैं और कितने पैडिंग है। जिस पर जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि अब तक 16 सौ के करीब पंजीकरण हो गये हैं और तीन दिन से साइट न आने के कारण तहसील एवं बेसिक शिक्षा स्तर पर करीब तीन सौ के आवेदन पत्र लम्बित पडे हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी, विकास खण्ड अधिकारी एवं बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि इस योजना पर मुख्यमंत्री द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस योजना में कथई लापरवाही न बरतें और समय से इस कार्य को पूर्ण करायें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, नगर आयुक्त रवीन्द्र कुमार मांदढ़, सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
डूडा में प्राइवेट कर्मचारियों करतूत से डीएम नाराज
श्री मिश्र द्वारा डूडा के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्रों की सूची बनाकर पात्रों की जांच करायें और जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पीओ डूडा द्वारा संयुक्त कमेटी बनाकर गरीब एवं लाचर व्यक्ति को ही इस योजना का लाभ दिलायें। उन्होंने पीओ डूडा को चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग में तैनात प्राईवेट कर्मियों की शिकायतें आये दिन प्राप्त हो रही हैं, जिनके द्वारा गरीब पात्रों से धनराशि वसूल की जा रही है, ऐसे कर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन खाली आवास या कोई व्यक्ति बहुत दिन से सरकारी आवासों में नहीं रहता उनका शीघ्र ही जांच कर आवंटन करने की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। पीओ डूडा ने बताया कि बल्देव, काशीराम आवास टाउनशिप, कोसी जैसे अनेक क्षेत्रों में कापी आवास आवंटन करने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है साथ ही प्रधानमंत्री आवासों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये।
किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण पंजीकरण करें
श्री मिश्र ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पेंशन योजना के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराकर पात्रों को लाभ दिलायें। उन्होंने निर्देश दिये कि छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को इस योजना में शामिल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को धनराशि समय से आवंटित कर दी जाये करें।













Related Items
'प्लास्टिक मुक्त जुलाई' मुहिम दिया मिर्जा को आई पसंद, बताया प्रेरणादायक
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा