देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में हुई डकैती के छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात के तीन दिन बाद भी मथुरा पुलिस मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर तक नहीं पहुंच सकी है। गठित पुलिस टीमों पर लगातार दबाव बढता जा रहा है। दूसरी और आईजी ए. सतीश गणेश ने सम्राट गुर्जर पर 50 हजार इनाम घोषित किया है। इससे पहले डकैती की घटना का खुलासा करने और छह आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीमों के लिए भी 50 हजार के इनाम की घोषणा की जा चुकी है।
पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है कि बैंक लूट की वारदात के मुख्य आरोपी सम्राट गुर्जर के राजस्थान तथा सीमा से सटे क्षेत्र में कई ठिकाने हैं। इन ठिकानों पर पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है। यहां तक कि उससे जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया है। पुलिस उनसे मिली जानकारी के अनुसार लूट के मास्टर माइंड की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष सदर बाजार सत्यपाल देशवाल ने बताया कि पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने उसकी तलाश में आसपास के जनपदों में भी गाड़ियां दौड़ाईं मगर शातिर मास्टर माइंड चंगुल में नहीं फंस सका। बता दें कि बैंक लूट की योजना तैयार करने का काम मास्टर माइंड ने ही किया था। पुलिस के अनुसार वह वारदात में शामिल नहीं हुआ था। मंगलवार की दोपहर को थाना सदर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा से 21 लाख से अधिक का कैश चार बदमाशों ने लूटा। लूट के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई। दो दिन बाद लूट का खुलासा करते हुए महिला समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया, लेकिन मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर नहीं पकड़ा जा सका, जबकि पकड़े गए बदमाशों में सम्राट के दो भतीजे और बहन शामिल है।
वारदात के खुलासे के लिए एसओजी तथा क्राइम ब्रांच के अलावा दो पुलिस टीम और भी जुटी हैं। आईजी ए. सतीश गणेश ने गुरुवार को सम्राट गुर्जर पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया तथा उस जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीमों पर दबाव बनाए हैं।













Related Items
More than 18 lakh 11 thousand samples tested for COVID-19 across country in last 24 hours