BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, एक दबोचा

मथुरा। थाना पुलिस ने बाजना के व्यापारी से हुई करीब ढाई लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए अलीगढ़ निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उससे 80 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।


29 मई को बाजना के व्यापारी योगेश गुप्ता से नौहझील में पशु पैठ के पास दिनदहाड़े करीब ढाई लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने शनिवार को अलीगढ़ के गोंडा थाना के बेलोट निवासी धर्मेंद्र पुत्र श्यामवीर को राम नगला से पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस को लूटे गए 80 हजार रुपये व व्यापारी का बैग बरामद हुआ।


बदमाश ने पुलिस को बताया कि उसने यह घटना उसने अपने साथी रविंद्र पुत्र पप्पू सिंह, रोहित उर्फ पिलानी पुत्र एडल सिंह निवासी बेलोट गोंडा के साथ की थी। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। संवाद
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More