BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

खुदरा व्यापारी चाहते हैं कुछ घंटे खुलने दी जाएं दुकानएं

मथुरा। कोरोनाकाल में लगाया गया सप्ताहंत लाॅकडउन लगातार बढाया जा रहा है। यह समय शादियों का है। कफ्र्यू अथवा आंशिक लाॅकडाउन के नाम से कुछ राहत के साथ इसे लागू किया गया है। आवागमन की सशर्त मंजूरी मिली हुई है। कुछ काम धंधे भी चल रहे हैं।

लाॅकडाउन की सबसे ज्यादा मार खुदारा कारोबारियों पर पड रही है। यह कहना है  फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल मथुरा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल का।

श्री अग्रवाल का मानना है कि कुछ घंटे के लिए प्रतिदिन खुदराकारोबारियों को भी अपनी दुकानें खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए, जिससे उनका शादी के सीजन के लिए खरीदा गया माल स्टाॅक बनने से बच जाएगा। वहीं इन दुकानों पर काम करने वाले लोगों को भी रोजीरोटी मिलती रहेगी। इसी तरह की समस्याओं को लेकर फेम का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने चेयरमैन को बताया कि वर्तमान समय में खुदरा व्यापारियों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा रहा है। ऊपर से जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी व व्यापारियों का उत्पीड़न करने से नही चूक रहे हैं। चालान काटने की धमकी देकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है ।


फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल लॉक डाउन की सरकारी गाइडलाइनओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। परंतु व्यापारियों की वर्तमान स्थिति देखते हुए तीन से चार घंटे प्रतिदिन बाजार खोलने की अनुमति अगर मथुरा प्रशासन से मिल जाए तो व्यापारियों का सीजन का माल रहतिया बनने से बच जाएगा। क्योंकि इस समय शादियों का बड़ा सीजन चल रहा है। पिछले साल 2020 मार्च से व्यापारी परेशानी झेल रहा है।


 अतः अध्यक्ष महोदय से यह निवेदन किया जाता है।कि जिला प्रशासन से व्यापारियों को 3 से 4 घंटे दुकान खोलने की अनुमति दिलाने का कष्ट करें। साथ ही अधिकारियों के आक्रामक व्यवहार में परिवर्तन की मांग की जाती है। क्योंकि जहां एक ओर व्यापारी को विभिन्न प्रकार के टैक्सों की भरपाई करनी होती है। वहीं दूसरी ओर बिजली के बिल और बैंक की ब्याज लॉकडाउन के समय में भी व्यापारी पर लगातार चल रही है। 

अतः शासन प्रशासन को व्यापारी की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ,जिला महामंत्री सुभाष सैनी, महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल  तथा रमेश नाथानी साथ रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More