देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। स्वच्छता अभियान जागरूकता अब सांसदों के जिम्मे हो गयी है। सांसदों को अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढाना होगा। गुरूवार को गोवर्धन में निकाली गयी स्वच्छता जागरूकता रैली में सांसद हेमा मालिनी मौजूद रहीं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वच्छता जागरूकता को लेकर अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में दूसरे दिन गुरुवार को मथुरा की सांसद हेमामालिनी गिरिराज की तलहटी में पहुंचीं। यहां गिरिराज महाराज के जयकारे के साथ उन्होंने पदयात्रा आरंभ की। रास्ते में उन्होंने दुकानदारों से नागरिकों से तीर्थनगरी में स्वच्छता रखने की अपील की।
गुरुवार को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी के दर्शन कर शुरुआत की। मंदिर से पैदल चलते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। करीब एक किमी पैदल चलते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। बाबूलाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए पॉलीथिन मुक्त व स्वच्छता का संदेश देते हुए चल रहे थे। पैदल यात्रा के दौरान मुरारी कुंज के पास ही हेमा मालिनी की चप्पल टूट गई, उन्होंने तुरंत मयंक शू सेंटर से चप्पल खरीद कर यात्रा जारी की। नगर पंचायत कार्यालय पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सिंगल यूज पॉलीथिन का प्रयोग न करें। इसके उपरांत वह राधाकुंड रवाना हो गई।













Related Items
खड़गे ने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' लॉन्च किया
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव