BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नागरिक सुरक्षा वार्डन को सौंपी दूध खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी

नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा लॉकडाउन में प्रतिबंधित एवं सील किए इलाकों में दुग्ध व खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में मौजूद रहकर सहयोग कराया जाएगा। इस दौरान नागरिक सुरक्षा के वार्डन व पदाधिकारी पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराएंगे।डीग गेट पर पुलिस प्रशासन व गणमान्य लोगों की बैठक में नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती आलोक दुबे आदि द्वारा यह निर्णय लिया गया। इस दौरान शहर के सील्ड इलाकों में नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन ड्यूटी देंगे। दुग्ध एवं खाद्यान्न के वितरण में पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन, फायर फाइटर की अहम भूमिका रहेगी। आवश्यकता पर वरिष्ठ वार्डन भी मौजूद रहेंगे। सहायक उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह, मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी, उप मुख्य वार्डन कल्याण दास अग्रवाल बृजवासी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक चतुर्वेदी बैंकर, डिवीजनल वार्डन चंद्रशेखर अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश मित्तल, गणेश पाल, घटना नियंत्रण अधिकारी भारत भूषण तिवारी, अजय कांत गर्ग, सचिन अग्रवाल, मुकेश तिवारी, पोस्ट वार्डन अशोक यादव, मुनव्वर वेग रविंद्र बंसल, अनिल चतुर्वेदी, डॉ महेश चंद्र, रति रंजन सिंह एडवोकेट आदि ने इसकी पुष्टि की है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More