BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : धार्मिक संगठन और संस्थाएं लगातार कर रहीं सरकार से मदद की अपील

मथुरा। धर्म से रोजगार पाने वालों के सामने भी बेरोजगारी का संकट खडा हो गया है। लाॅकडाउन से पहले ही भीड भाड वाले धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई थी। मंदिरों को बंद कर दिया गया था। धर्म नगरी में बडी संख्या में लोग अपनी रोजी रोटी का जुगाडा धार्मिक आयोजनों, श्रद्धालुओं और मंदिरों के कार्यक्रमों से करते हैं। अब ये लोग पूरी तरह से बेरोजगार हो गये है। हालफिलहाल हालातों में जल्द सुधार की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। ऐसे में इन लोगों के संगठन और संस्थाएं लगातार मांग कर रही हैं कि सरकार इनकी मदद करे। इस बीच धार्मिक संस्थाओं ने जरूर इनकी मदद के लिए हाथ बढाया है।
  प्रियाकान्तजू मंदिर की ओर से रासमण्डली में कार्यरत एवं विभिन्न धार्मिक कार्यों से जुड़े कलाकारों को लाॅकडाउन में राशन सामग्री का वितरण किया गया । मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज के निर्देशन में संचालित सेवा सहायता के अन्तर्गत जरूरतमंद परिवारों को यह सामग्री भेंट की गयी ।
रमणरेती मार्ग स्थित राधा विनोद लीला संस्थान पर श्रीराम निमाई एवं विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने सभी को सूखा राशन प्रदान किया । संस्था द्वारा 60 परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल, मिर्च मसाले आदि की राशन किट का वितरण किया गया । विजय शर्मा ने कहा कि प्रियाकान्तजू भगवान की प्रेरणा से संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज के निर्देशन में जरूरतमंद परिवारों को राशन सहायता प्रदान की जा रही है ।
रासलीला मण्डली से जुड़े जगदीश शर्मा, लक्ष्मण स्वामी, गोकुल गोस्वामी आदि ने कहाकि लाॅकडाउन के चलते धार्मिक आयोजन एवं मंदिर पट बंद होने से इनसे जुड़े लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है । समाजसेवी तुलसी स्वामी ने सरकार से धार्मिक कार्यों में संलग्न विप्र बंधुओं कोे आर्थिक सहायता दिये जाने की माॅंग की । इस अवसर पर शांति सेवा धाम प्रबंधक गजेन्द्र सिंह, कमल शर्मा, विष्णु शर्मा, संजू जादौन, जगदीश वर्मा आदि उपस्थित थे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More