BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : जिला चिकित्सालय में ली आयुष्मान भारत योजना की टोह

मथुरा। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शासकीय जिला चिकित्सालयों में योजना के लाभार्थियों को विशेष सुविधाऐं प्रदान करने हेतु ओपीडी, रजिस्ट्रेशन की अलग पंक्ति, उपचार एवं जांचों में प्राथमिकता व अलग से आयुष्मान भारत वार्ड की
स्थापना की स्थिति के बारे में जानने के लिए डॉ राजीव गुप्ता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, मथुरा एवं डा.आशीष कुमार जैन डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डीनेटर के द्वारा जिला पुरूष एवं महिला चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालयों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों से इन सुविधाओं के सुधार के लिए पुनः अनुरोध किया गया।
जिला पुरूष चिकित्सालय में आयुष्मान भारत कक्ष बंद मिला, जिसके सम्बंध में वहां के आरोग्य मित्र श्यामवीर सिंह को कडी चेतावनी दी गयी। जिला महिला चिकित्सालय में ओपीडी. पर्ची पर आयुष्मान भारत लाभार्थी की मुहर लगायी जा रही है, साथ ही आयुष्मान भारत लाभार्थियों के लिए आयुष्मान भारत वार्ड एवं आयुष्मान भारत विशेष कक्ष बनाया जा रहा है, जिनमें सिर्फ आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को ही भर्ती किया जायेगा।नोडल अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता द्वारा बताया गया कि निकट भविष्य में तीनों जिला चिकित्सालयों में योजना के लाभार्थियों को विशेष सुविधाऐं प्रदान की जायेगीं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More