BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : स्थानीय व्यापारी संगठनों के साथ बैठाया जा रहा है सामंजस्य

मथुरा। लाॅकडाउन 3.0 के अंतिम चरण में शहर के हाटस्पाट ऐरिया को छोड कर जिंदगी ढर्रे पर लौटने लगी है। गावों के बाद अब टाउन ऐरिया में भी कुछ शर्तों के साथ बाजार खोल दिये गये हैं। पहले प्रयास में यह तीन दिन के लिए ऐसा किया गया है। शर्तों का पालन होता है तो यह सब आगे भी जारी रहेगा।
उप जिलाधिकारियों को इस की मानीटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। राया, बल्देव, महावन, सौंख, गोकुल,   शेरगढ, बरसाना आदि नगर पंचायतों में यह प्रयोग किया जा रहा है।  
  जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ तहसील स्तरों पर भी दुकानें निश्चित समय तय करके खोली जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि मिठाई, हेयर सैलून, टैण्ट, बैण्ड बाजा, चाट, भोजनालय, कण्टीमाला, मिश्री आदि कुछ दुकानों को छोड़कर शेष दुकानों को खोलने की अनुमति दें। इसके लिए उन्होंने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके यह निश्चित किया जाये कि दुकानदार स्वयं मास्क का प्रयोग करें, साथ ही ग्राहकों को भी मास्क का प्रयोग करायें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखें।
महावन तहसील अंतर्गत क्षेत्र के चारों नगर पंचायतों राया, बल्देव, गोकुल, महावन के बाजार खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। शनिवार को यह बाजार विधवतरूप से खुले भी। शनिवार से सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक के बाजार खुलने के आदेश दिये गये हैं ।इन बाजारों में ज्यादातर दुकानों को खोलने के आदेश दिए गए। इन बाजारों का निरीक्षण करने के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी पहुंचे।  महावन एसडीएम जग प्रवेश ने राया कस्बे के बाजारों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने देखा कि कुछ दुकानदारों के द्वारा सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था जिसको लेकर उनके द्वारा व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही नगर पंचायत राया के द्वारा कुछ दुकानदारों के चालान भी काटे गए साथ ही एसडीएम महावन जग प्रवेश ने पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदार एवं ग्राहकों को भी कड़ी चेतावनी दी। कुछ दुकानदारों के पालीथिन को लेकर चालान भी काटे। वहीं व्यपारियों को निर्देशित किया कि पालीथिन प्रयोग न करें। एसडीएम महावन जग प्रवेश ने बताया कि आदेशांे का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत राया व थाना प्रभारी राया को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।  वहीं उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि सभी सोशल डिस्टेंस, सेनेटाइजर, फेस मास्क व अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखें जिससे इस घातक बीमारी से बचा जा सकेगा। निर्देशांे का पालन न करने वाले व्यपारियों के लिए राया थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा को नगर पंचायत राया अधिशाषी अधिकारी के सहयोग से चालान करने एवं कार्यवाही करने के आदेश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत राया अखिलेश दीक्षित, युवा उद्योग व्यापार मंडल से आलोक अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

स्थानीय स्तर पर आपदा कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि नगर पंचायत स्तर पर दुकानों को खोला जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की खुली दुकानें खुलेंगी। एसडीएम के स्तर पर बैठक नहीं हो पाई थी, उन्हें निर्देषित कर दिया गया है कि स्थानीय व्यापारी संगठनों के साथ बैठक करें। एसडीएम गोवर्धन, एसडीएम महावन, एसडीएम छाता सभी को निर्देषित कर दिया गया है। कुछ ऐसी दुकानें होगी जैसे खाने पीने, मिठाई की दुकानें, सैलून आदि अभी नहीं ख्ुालेंगी, बाकी की दुकानों को खोला जा रहा है।
-सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी मथुरा

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More