BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राम मंदिर भूमि पूजन कान्हा की नगरी के लिए भी होगा यादगार पल

मथुरा। आराध्य प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तिथि पांच अगस्त निश्चित हो गई है। भूमि पूजन में काशी विद्वत्परिषद् को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। काशी विद्वत्परिषद के पदाधिकारी भूमि पूजन कराएंगे। उसी को देखते हुए काशी विद्वत्परिषद, सन्त-महन्त, धर्माचार्यों की बैठक कार्षि्ण कृपा धाम रखी गई। जिसमें डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि बड़ा सुंदर समय आया है भगवान श्रीराम, दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

हम सबके अंदर हर्षोल्लास व आनन्द है। संजीव कृष्ण ठाकुर ने कहा कि ब्रजमंडल ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत व समस्त विश्व के सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है, जब भगवान् रामलला टाट से निकलकर ठाट में विराजेंगे । प्रभु से प्रार्थना है कि जिस प्रकार से अयोध्या रामजन्म भूमि का विवाद, मोदी जी ने हल किया हैय वैसे ही मथुरा और काशी का भी मसला हल हो ।

यहाँ भी हमारे दोनों आराध्य दिव्यता-भव्यता के साथ विराजें । अनुराग कृष्ण शास्त्री ‘कन्हैया जी’ ने कहा  अमर बलिदानियों की नीव पर आज श्री राम मंदिर का भूमि पूजन शिलान्यास किया जा रहा है, यह उन सब दिव्य चेतनाओं के लिए भी अमृतत्त्व का दिवस है और सब सनातन धर्मावलंबियों के लिए आज अपार हर्ष और उत्साह का यह पर्व है। समस्त ब्रजवासियों व काशी विद्वत्परिषद् ब्रजमण्डल की शाखा की ओर से संपूर्ण सनातन धर्म को सनातन धर्मावलंबियों को और समस्त सरकार को अनन्त अमृतमय बधाई और शुभकामनाएं।

इसी प्रकार से काशी और मथुरा का विवाद भी हल हो और काशी में श्री विश्वनाथ और मथुरा में श्री यदुनाथ दोनों अपनी दिव्यता और भव्यता के साथ बिराजें, यही श्री राधामाधव युगल बिहारी सरकार के चरणों में प्रार्थना है। काशी विद्वत्परिषद् पश्चिम भारत के प्रभारी कार्षि्ण नागेंद्र महाराज ने कहा सनातन धर्म की सर्वोच्च संस्था काशी विद्वत्परिषद् जो 450 वर्ष पुरानी है।

सनातन धर्म में बढ़ चढ़कर के निर्णय लेती है, उस काशी विद्वत्परिषद् को प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। भूमि पूजन का मुहूर्त काशी विद्वत्परिषद् के ज्योतिषाचार्य ने दिया और काशी विद्वत्परिषद् के पदाधिकारियों की देख रेख में भूमि पूजन संपन्न होगा। जिसका पांच अगस्त को मध्यान्ह अभिजीत मुहूर्त में 12ः15 पर होना सुनिश्चित हुआ है और इसी मुहूर्त में प्रभु श्री राम अयोध्या के आंगन में में प्रकट हुए थे। भारत की महान विभूति संत महापुरुषों के सानिध्य में यह पूजन कार्य होगा। काशी विद्वत्परिषद् ने पूजन सामग्री की सूची वहां के व्यवस्थापकों को भेज दी है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बैठक में मुकुंद शर्मा, श्याम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More