BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : राशन के खाद्यान्न की गुणवत्ता की होगी जांच

मथुरा। प्रदेश सरकार राशन के खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेगी। बीते माह मध्य प्रदेश में खराब गुणवत्ता के खाद्यान्न के वितरण के बाद यूपी सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने पांच लोगों की टीम का गठन किया है। टीम एफसीआई गोदामों सहित सभी गोदामों में पहुंचकर खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देगी।


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यूपी सरकार ने मथुरा सहित सभी जनपदों में राशन के तहत बंट रहे गेहूं, चावल व चने की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। हमने खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच के लिए पांच खाद्य आपूर्ति निरीक्षकों की टीम बना दी है। टीम जनपद के सभी गोदामों पर जाकर खाद्यान्न की जांच करेगी और रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा


पूर्ति विभाग के सूत्रों का कहना है कि खाद्यान्न की गुणवत्ता की शिकायत आगरा से भी शासन तक गई है। लोगों ने ट्वीट करके प्रदेश सरकार को शिकायत की है। कुछ राशन डीलरों ने भी खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर विभाग में शिकायत की थी। परंतु अब शासन से आए पत्र के बाद जांच हो रही है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More