BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कोरोना वारियर को दिये इम्यूनिटी पावर बढ़ाने वाले प्रोडक्ट

मथुरा। देशभर में कोरोना मरीजों में लगातार हो रहे इजाफे से लोगों को खुद की चिंता सताने लगी है तो ऐसे में कोरोना महामारी के बीच जनता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी ही हैं जो हर खतरा मोल अड़े हुए हैं।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के सलाहकार ठाकुर प्रकाश सिंह द्वारा अपना फर्ज निभानेवाले पुलिसकर्मियों के लिए इम्युनिटी पावर बढ़ाने हेतु प्रोटीनयुक्त पदार्थ वितरण किया।

थाना कोतवाली वृंदावन की चैकी जैंत पुलिस के महिला पुलिसकर्मी सहित सभी जवानों को प्रोटीनयुक्त पदार्थ वितरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन करते हुए अक्षय पात्र फाउंडेशन के सलाहकार ठाकुर प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मनोज , कवीश अग्रवाल आदि सदस्यों ने चैकी प्रभारी जैंत धीरज कुमार गौतम , उपनिरीक्षक राघवेंद्र , उपनिरीक्षक गौरव गुर्जर , हेडमौहर्र ओमपाल सिंह राठौर , चालक संदीप सिंह , राम बहादुर , अजीत सिंह , गिचिन कुमार , स्वेच्छा ,सूरज कुमार ,आशीष सहित दर्जनों पुलिसकर्मियों को प्रोटीनयुक्त पदार्थ वितरण किया ।

ठाकुर प्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना के इस दौर में पुलिस को बेहतर प्रोटीन की आवश्यकता है जिससे उनकी इम्युनिटी पावर बरकरार रह सके जिससे वह कोरोना से लड़ते हुए और अत्यधिक स्फूर्ति के साथ ड्यूटी निभा सकें। चैकी प्रभारी धीरज गौतम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे जवानों को हौंसला मिलता है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More