देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर, वृन्दावन में गुरूवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ समय बिताया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैंन मधु पंडित दास एवं वाइस चेयरमैंन चंचलापति दास ने वृन्दावन पहुंचने पर उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रांगण स्थित चंद्रोदय मंदिर में श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के दर्शन किये।
दर्शन उपरांत उन्होंने अक्षय पात्र की केन्द्रीयकृत रसोई का भ्रमण किया। इस अवसर पर बाटी, गौंदा आटस, मघेरा, रामताल, देवी आटस, भरतिया व नारायणपुर के शासकीय विद्यालयों से आए, बच्चों ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात उन्होंने केन्द्रीयकृत रसोई का व्यापक निरीक्षण कर उसकी कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा। इस दौरान संस्था के चेयरमैंन मधु पंडित दास ने उन्हें वृन्दावन स्थित केन्द्रीयकृत रसोई का परिचय विस्तार पूर्वक प्रदान किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति ने शासकीस विद्यालयों से आये बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा व अक्षय पात्र द्वारा की जा रही मध्याह्न भोजन वितरण सेवा की सराहना की।
भारत के महामहिम राष्ट्रपति के वृन्दावन आगमन पर संस्था के चेयरमैंन श्री मधु पंडित दास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बडे ही हर्ष का विषय है कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन अक्षय पात्र वृन्दावन परिसर में एवं हम अपने आप को गौरवाविंत महसूस कर रहे है कि उन्होंने अपना कीमती समय निकाल कर हमारे बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा व उन्हें अपना शुभाशीष प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमैंन चंचलापति दास ने बताया कि अक्षय पात्र के द्वारा स्थापित 52 किचन में से वृन्दावन के केन्द्रीयकृत रसोई का स्थान सबसे पहले स्थापित होने वाले रसोई घरों में दूसरा है, और महामहिम के आगमन से इसके गौरव में आज और वृद्धि हो गई।
इस अवसर पर डेयरी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बैसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी एवं संस्था के उपाध्यक्ष भरतर्षभा दास, युधिष्ठिर कृष्ण दास एवं संघ के प्रांत प्रचारक हरीशजी उपस्थित थे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
बिहार : मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत