BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURAN : लाॅकडाउन में भी गर्भवती महिलाओं का रखा जा रहा पूरा ध्यान

मथुरा। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव करते हुए आंगनवाड़ी की महिला कार्यकर्ता बाल विकास परियोजना के तहत पूरी निष्ठा के साथ मेहनत से उन घरों में पुष्टाहार पहुंचा रही हैं जहां छोटे बच्चे हैं या फिर गर्भवती महिलाएं हैं। बच्चों व गर्भवती महिलाओं में पौष्टिकता की कोई कमी न रहे, इसी के मद्देनजर ये पुष्टाहार वितरित किया जा रहा है। पुष्टाहार के साथ लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश दिया जा रहा है।
बाल विकास योजना के तहत नमकीन दलिया, मीठा दलिया, लड्डू प्रीमिक्स के तीन पैकिट युक्त थैले वितरित किए।  बाल विकास परियोजना के तहत ये पुष्टाहार पात्र लाभार्थी गर्भवती माता, धात्री माता को प्रति माह निरूशुल्क बांटा जा रहा है। लाभार्थियों से कहा गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से फोन कर प्रति माह ये समान लें तथा सरकार की योजना का लाभ उठाएं।  
साथ ही कोरोना में लोगों से घर में रहने की अपील की गई।
शहर के वार्ड 50 में पार्षद रश्मि शर्मा द्वारा पुष्टाहार वितरण के दौरान लाभार्थियों के घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ये आहार वितरित करवाया गया। साथ में चल रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर घर महिलाओं को कोराना से बचाव के उपाय एवं सावधानी बरतने के तरीके बताए।
ये विश्वास दिलाया गया कि वे अपने घर में सुरक्षित हैं और सरकार उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति निरंतर प्रयासरत है। लगातार उनके लिए सरकार काम कर रही है। जब पार्षद रश्मि शर्मा पोषाहार वितरण हेतु अपनी आंगनवाड़ी बहन अंजना गौर व सुधा निर्वाण के साथ पहुंची तो वार्ड वासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। महिला कार्यकर्ता मीनू शर्मा, बबली शर्मा, कुंती, राधा व सीमा आदि ने सहयोग किया।
शहर के वार्ड 35 बलदेवपुरी की पार्षद कुसुम लता सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा अग्रवाल,  सुनीता राठोर एंव सुषमा के साथ बलदेवपुरी, माधवपुरी तथा जमुना नगर में  घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की बाल विकास योजना के तहत नमकीन दलिया, मीठा दलिया, लड्डू प्रीमिक्स के तीन पैकिट युक्त थैले वितरित किए।
बाल विकास परियोजना के तहत ये पुष्टाहार पात्र लाभार्थी गर्भवती माता, धात्री माता को प्रति माह निःशुल्क बांटा जा रहा है। लाभार्थियों से कहा गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से फोन कर प्रति माह ये समान लें तथा सरकार की योजना का लाभ उठाएं।  
साथ ही कोरोना में लोगों से घर में रहने की अपील की गई। जिला प्रशासन का कहना है कि घर परिवार में अगर खाने पीने संबंधी कोई भी परेशानी है तो समस्या के समाधान हेतु नगर निगम मथुरा -वृंदावन, मथुरा को फोन न. 6397994213, 639799421, 0565 2470218 की हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More