देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार हर संभव उपाय कर रही है। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने एक और सराहनीय फैसला लिया है।केंद्र सरकार ने अपने कार्यालयों में कार्यरत दिव्यांग और गर्भवती महिला कर्मचारियों को इस महीने की 31 तारीख तक कार्यालय में उपस्थित होने से छूट दी है। जिन कर्मचारियों को कार्यालय आने से छूट मिली है, उन्हें घर से ही काम करना होगा।
कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों को कार्यालय आने से किया गया मना
वहीं केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों को भी जो कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं कार्यालय आने से मना किया गया है। वह उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से बाहर अधिसूचित होने पर ही कार्यालय आ सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करना होगा। अधिकारियों को मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर का उपयोग करने और साबुन तथा पानी से लगातार हाथ धोने की सलाह दी गई है।
सभी मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होंगी
इस अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि अभी के समय सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम वर्जित होगा। हर कार्यालय को समय-समय पर सैनिटाज करवाना चाहिए। सभी मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होंगी। अनावश्यक रूप से लोगों के इकट्ठे होने की मनाही है। कार्यालयों को कोशिश करनी चाहिए कि एक समय में बहुत कम लोग ऑफिस में मौजूद रहें। ये फैसले संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के मद्देनजर लिए गए हैं ।













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल