BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा से होकर गुजर रही है हाथरस में हो रही राजनीति, तपिश बढी

मथुरा। हाथरस के गांव बूलगढ़ी में सपा व आरएलडी कार्यकर्ताओं के उपर हुए लाठीचार्ज के बाद आसपास के जनपदों में भी राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। इस मामले में राजनीति होने की संभावनाएं और बढ गई है।

यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट से होकर राजनीतिक पार्टियों के नेता और प्रतिनिधि मंडल हाथरास के गांव बूलगढी पहुंच रहे हैं। हाथरास में हो रही हर एक गतिविधि पर स्थानीय राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भी नजर है। ये प्रतिनिधि मंडल इसी रस्ते से होकर वापस भी लौट रहे हैं।

ऐसे में यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल और राया कट से लेकर पूरे मार्ग में पुलिस बल तैनात है और कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हाथरस में हो रहे घटनाक्रम के बाद मथुरा में भी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रया शुरू हो गई। जिला पुलिस और प्रशासन भी इसे लेकर सतर्क है।

स्थानीय स्तर पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने की तैयारी राजनीतिक पार्टियों से जुडे कार्यकर्ता कर रहे हैं। एक तरह से हाथरस में हो रही राजनीतिक का रास्ता मथुरा से होकर गुजर रहा है। हर काफिले पर स्थानीय जिला प्रशासन की नजर है।

स्थानीय कार्यकर्ता भी अपने नेताओं को बैकअप देने के लिए साथ लग लेते हैं। पूर्व विधायक प्रदीप मथुरा को घर पर नजर बंद कर दिया गया है। दूसरे दल के स्थानीय नेताओं की गतिविधियों पर भी जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है।

माहौल को गर्माने वाली किसी भी तरह की गतिविधि को लेकर जिला प्रशासन चैकन्ना है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि हाथरस में जिस तरह का घटनाक्रम हो रहा है उससे स्थानीय स्तर पर सरगर्मी तेज हो सकती है।

विभिन्न राजनीतिक और गौर राजनीतिक दलों ेसे प्रतिक्रया आना शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने सोशन मीडिया पर कमेंट किया किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के पोते जयन्त चैधरी व कार्यकर्ताओं के साथ सरकार द्वारा लाठीचार्ज बहुत ही निंदनीय है यह घटना लोकतंत्र पर कलंक है और आने वाली राजनीति के लिए सही तस्वीर नही है।

जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष सुनीत कुमार मथुरा ने कमेंट किया जयंत चैधरी और उनके समर्थकों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज की मैं घोर निंदा करता हूँ। आदित्यनाथ सरकार का घमंड एक दिन जरूर टूटेगा। लाठी चार्ज के समर्थन में भी लोग अपनी बात रख रहे हैं। एसचए तौमर ने लिखा जब आपको पता है और नेताजी को पता है कि धारा 144 लागू है 5 लोगों से ज्यादा नहीं जा सकते तो फिर यह हुजूम किस बात का।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More