BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

राजनीतिक दलों ने साधा भाजपा पर निशाना

मथुरा। शनिवा को आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई पुलिस की तकरार पर राजनीतिक दलों ने भी अपनी प्रक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, रालोद आदि राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाये हैं कि सत्ताधारी दल के नेता अराजकता कर रहे हैं। यहां तक पुलिस भी अब इनकी अराजकता से महफूज नहीं रह गई है।


आम आदमी पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वृंदावन कुंभ मेला के आखिरी चरण में हुई इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा है कि आरएसएस  और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ की गई मारपीट की पार्टी घोर निंदा करती है। भाजपा और आरएसएस की गुंडगर्दी से जनता पहले से ही परेशान है।

अब इनकी हद से पुलिस प्रशासन भी असुरक्षित हो गया है। सत्ता के दबाव में इस घटना में पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाही बलिका बकरा बनाने जैसी घटना है। इनमें दो होमागर्ड भी शामिल हैं। कमजोर पर सब का जोर चलता है। इस घटना से यह भी पता चलता है कि भाजपा कुंभ जैसे आयोजन में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है।  सपा नेता प्रदीप चैधरी ने कहाकि राम राज्य की ये बात करते हैं। प्रदेश में ठोको नीति चल रही है।

पुलिस ने पहले उन्हें ठोका, फिर आरएसएस और भाजपा के लोगों ने पुलिस को ठोक दिया। बाबा ने जो ठोको नीति बना रखी है जनता इसे समझ नहीं पा रही है। कभी जनता पुलिस को ठोक देती है कभी पुलिस जनता को। मैं पूछना चाहता हूं कि जिस तरह से पुलिसकर्मियों को भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने चप्पल चलाईं वह निंदनीय है। पार्टी को भी दोषियांे पर कठोर कार्रवाही करनी चाहिए। रालोद और कांग्रेस नेताओं की ओर से भी इसी तरह की प्रतिक्रिया पूरे घटनाक्रम पर दी गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More