देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। खुद को पुलिसकर्मी बताकर बाजार से लौटती महिलाओं से बाइक सवार लाखों रूपये की कीमत की चूडियां लेकर रफूचक्कर हो गये। पुसिल मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। बाइक सवार लुटेरों की संख्या तीन थी। यह घटना क्षेत्र मंे चर्चा का विषय बनी हुई और लोगों में घटना को लेकर दहशत भी है। पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची लेकिन मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं हो सका है।
कोतवाली के चैबियापाड़ा निवासी गताश्रम टीला निवासी विजय देवी चतुर्वेदी पत्नी बांकेलाल चतुर्वेदी अपने घर से बाजार के लिए निकलीं। विश्राम बाजार से घर लौट रही महिला को घर के पास बिना नंबर की बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। बाइक सवारों ने महिला को बातों में लगाते हुए कहा कि अभी सोने की चेन लुट गई है। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग की बात कही। तीनों युवकों ने महिला से कहा कि आप अपनी चूड़ियां उतारकर कागज में रख लो। हालांकि महिला ने घर जाकर ऐसा करने को कहा। लेकिन उन्होंने महिला को बातों फंसा दिया।
इसी दौरान महिला को दूसरा कागत पकड़ाकर चूड़ी का कागज लेकर फरार हो गए। महिला ने खोलकर देखा तो चूड़ीनुमा चीज जरूर कागज में थीं, पर सोने की चूड़ियां नहीं थीं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। बंगालीघाट चैकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। चैकी प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।













Related Items
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ