देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाने वाली पीआरवी ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। इस बार पीआरवी जवान हादसे में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा कर राहत दी।रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 95 के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रिटज व स्विफ्ट अचानक आपस में टकरा गईं। इसके चलते कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गये। सूचना मिलने पर पीआरवी 1877 के कमांडर ओमप्रकाश सिंह, सब कमांडर अरविंद प्रताप व पायलट अमरीश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस के आने में देरी हो रही थी, जबकि 1806 जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी ब्रजेश कुमार व विपुल खण्ड लखनऊ निवासी शील कुमार के चुटैल होने के कारण उनके खून निकल रहा था। इस पर पीआरवी कर्मी अरविंद प्रताप ने अपनी गाड़ी में रखे फर्स्ट एड बॉक्स निकाला और दोनों चुटैल कार सवारों को प्राथमिक चिकित्सा दी। इसके बाद दोनों गाड़ियों को रोड से हटवा कर रोड को साफ करा दिया। इस दौरान घायल प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गये।













Related Items
काशी विश्वनाथ धाम में धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा