देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियों ले रखीं थीं। जिन पर महंगाई, कानून व्यवस्था को लेकर स्लोगन लिखे हुए थे। हालांकि इसे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन बताया गया लेकिन समर्थन जुटाने के लिए महंगाई, बेरोजगारी, आवारा गौवंश तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दांे पर सरकार को घेर कर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह के साथ सीओ सिटी राजेश कुमार कई स्थानों के फोर्स के साथ पहले से ही कलक्ट्रेट पर मोर्चा सम्हाल रखा था। हालांकि जिस तरह से प्रदर्शन की संभावना था सपाईयों को घरांे से ही निकलने से रोका जा सकता था लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया और प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया। सपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। धरना-प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं को पुलिस ने लौटने के लिए कहा लेकिन, वे नहीं माने। इसके बाद मथुरा पुलिस ने करीब सौ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, उपाध्यक्ष रनवीर सिंह धनगर, प्रान्तीय नेता प्रदीप चैधरी, पवन चैधरी, भारत चैधरी सहित कई दर्जन सपाइयों को हिरासत में लिया है।













Related Items
धारा 498ए का दुरुपयोग: छोटे झगड़ों को अपराध बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव