देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना हाइवे पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक थाना हाइवे नरेन्द्र यादव ने बताया कि आदित्य बघेल पुत्र श्री जगदीश प्रसाद निवासी राजस्थानी कालोनी सेक्टर नम्बर दस गुडगाँवा थाना सैक्टर जिला गुडगाँव तथा योगेश उर्फ छोटू पुत्र उदयवीर सिंह निवासी बीयर हाउस कस्बा मदबई जिला भरतपुर राजस्थाना को भरतपुर तिराहे पर गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने बैकुण्ठ रिसोर्ट के पास खडे सूरन पुत्र ओमवीर सिंह निवासी मई थाना इग्लास जिला अलीगढ के गोली मार दी थी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं
वहीं थाना हाइवे पुलिस ने गोपाल पुत्र अमरनाथ निवासी मिढाकुर थाना मलपुरा जिला आगरा को एनएच टू जयगुरूदेव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक अंगूठी व एक पैन्डिल पीली धातू तथा पांच जोडी पाजेल सफेद धातू की बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि यह चोरी की हैं और गोपाल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पांच हजार रुपये नगद भी बरामद हुए हैं।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन