देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सर्दियों का सीजन अपराधियों के लिए मुफीद रहता है। खासकर यमुना एक्सप्रेस वे और एनएच टू पर इस सीजन में अपराधिक वारदातों में इजाफा हो जाता है। कोहरे का लाभ उठाकर अपराधी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस के लिए भी वारदातों को रोकना और मुसाफिरों को सुरक्षा देना चुनौती होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सर्दियों की दस्तक के साथ ही पुलिस ने भी मुस्तैदी बढा दी है जिससे अपराधियों के अंदर खौफ पैदा किया जा सके। किसी भी वारदात के समय पीडित को जल्द से जल्द पुलिस सहायता मिल सके। साथ ही दुर्घटनाओं की संख्या में भी इस सीजन में इजाफा होता है। पुलिस सहायत समय से नहीं मिलने की वजह से किसी मुसाफिर को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पडे इसके समय रहते ही एसएसपी शलभ माथुर ने आवश्यक तैयारी शुरू कर दी। रात्रि एसएसपी द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे स्थित मांट टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल के साथ वाहनों की चैकिंग कराई। इस दौरान बाजना कट, मांट टोल प्लाजा, राया कट पर भी पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। बताते चलें कि सर्दी शुरू होते ही इस क्षेत्र में अपराधियों का आवागमन बढ़ जाता है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी क्राइम राधेश्याम भारद्वाज, सीओ महावन विजय शंकर मिश्र, सीओ मांट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन