देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोसीकला में शुक्रवार को मामलू विवाद ने ऐसा तूल पकडा कि मामला थाने तक जा पहुंचा। इसके बाद भी शांति नहीं हुई और थाने में उग्र हो रहे लोगों को खदेडने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पडी। मामलू विवाद इतना बढ गया कि पुलिस के आलाधिकारियों को भी कोसीकला थाने की दौड लगानी पडी। हालातों को देखते हुए गोवर्धन और बरसाना का अतिरिक्त पुलिस बल भी थाना कोसीकला पर बुला लिया गया था।
कोसीकलां नगरपालिका चेयरमैन एवं श्मशान घाट सेवा समिति के प्रबंधक ब्रज भूषण अग्रवाल के बीच शुक्रवार को नाला खुलवाने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की सुबह लोगों की शिकायत पर शालीमार रोड स्थित नाले को खुलवाने के लिए चेयरमैन नरेंद्र कुमार जेसीबी लेकर पहुंचे। वहां कमला नगर कॉलोनी के भी तमाम लोग मौजूद थे। नाले खुलवाए जाने का श्मशान घाट सेवा समिति के प्रबंधक ब्रज भूषण अग्रवाल ने विरोध किया। कहा कि यह नाला श्मशान घाट की जमीन में है। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और बंद पड़े नाले को खुलवा दिया। जब वहां से पुलिस एवं भीड़ हट गई। तभी चेयरमैन नरेंद्र कुमार और ब्रज भूषण अग्रवाल में विवाद दोबारा हो गया। एक दूसरे ने आपस में हमले का आरोप लगाया है। मारपीट में चेयरमैन को खरोच आई हैं। ब्रज भूषण अग्रवाल के भी कपड़े फट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ब्रजभूषण को थाने ले आयी। सूचना के बाद तमाम लोग चेयरमैन के साथ थाने पहुंचे। जहां भीड़ में से कुछ लोगों ने ब्रज भूषण अग्रवाल से कहासुनी कर अभद्रता कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी और उन्हें थाने से बाहर खदेड़ दिया। इस घटनाक्रम के बाद थाने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया एवं छाता शेरगढ़ कि पुलिस बुला ली गई। एसपी देहात आदित्य कुमार एवं सीओ छाता जगदीश काली रमण मौके पर पहुंच गए। मामले में चेयरमैन नरेंद्र कुमार एवं ब्रज भूषण अग्रवाल दोनों के द्वारा एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा है।
कोसीकला चेयरमैन के साथ विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
-आदित्य कुमार, एसपी देहात शुक्ला













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन