देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव मुडलिया में 20 अप्रैल को चुनावी दावत के दौरान पुलिस के साथ हुई मारपीट की घटना के वांछित मनोज को थाना नौहझील पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कई और लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रालोद नेता योगेश नौहवार सहित दूसरे कई ग्रामीण और रालोद कार्यकर्ता इसी मामले में जेल गये हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील सधुवन राम गौतम के मुताबिक ग्राम मुड़लिया में पुलिस टीम पर हमला करने वाले वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र किशन सिंह निवासी मुडलिया को गिरफ्तार किया गया है। 20 अप्रैल को ग्राम मुडलिया में आयोजित दावत स्थल पर मौजूद व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व नियमों के सम्बन्ध में समझाने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ईंट पत्थरो से हमला किया गया था। जिसके सम्बन्ध में 20 जून को थाने पर धारा 147, 148, 149, 188, 269, 270, 307, 332, 336, 353, 427, 171 आईपीसी, 07 सीएलएक्ट, धारा 03 महामारी अधिनियम व धारा 135 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम मंे पंजीकृत किया गया था।
24 घंटे में चोरी का खुलासा
थाना गोविन्दनगर पुलिस ने घर में घुसकर हुई चोरी को 24 घण्टे के अंदर वर्क आउट कर दिया है। चोर को शत् प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पार्किग में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा खड़े आटो में से पांच बैट्रियों की चोरी से सम्बन्धित घटना का खुलासा करते हुए सोहिल पुत्र भूरा निवासी मनोहरपुरा कटटी खाने के पास थाना कोतवाली मथुरा, रोबिन उर्फ राहुल पुत्र इश्ताक निवासी मनोहरपुरा कट्टीखाने के पास थाना कोतवाली मथुरा, साकिर पुत्र बाबू निवासी जयसिहपुरा थाना गोविन्दनगर मथुरा, कान्हा पुत्र हरिओम निवासी महाविघा कालौनी थाना गोविन्दनगर को चोरी हुईं पांच बैट्रियों के के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार