BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खोज निकाले दोनों नाबालिक

मथुरा। अपहरण और हत्या की लगातार हो रहीं वारदातों को लेकर मथुरा पुलिस सतर्क हो गई है। थाना यमुनापार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गुमशुदा दो नाबालिगों को खोज निकाला।


दो 15 वर्षीय हमउम्र बालक आकाश पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम लोहवन थाना जमुनापार तथा गौरव पुत्र खन्ना निवासी रुडकी रोड जनकपुरी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर हाल निवासी ग्राम लोहवन थाना जमुनापार अचानक गायब हो गये थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दो नाबालिगों के अचानक गायब हो जाने की सूचना पर थाना यमुनापार पुलिस हरकत मंे आ गई। थाना प्रभारी एमपी चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि हमारे घरवालो नें हमें डांट दिया था, जिसके कारण हम दोनो घर से बिना बताये दिल्ली अपने मामा रवि के घर चले गये थे। हमको किसी के द्वारा बहला फुसलाकर नही ले जाया गया ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More