BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : जेएस राणा तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

मथुरा। कल्पतरू गु्रप के मालिक जेएस राणा तक तीन साल मंे भी मथुरा पुलिस नहीं पहुंच सकी है। जेएस राणा के विरूद्ध विभिन्न राज्यों में 250 से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत हैं। कल्पतरू ग्रुप का मुख्यालय मथुरा जनपद के थाना फरह क्षेत्र के चुरमुरा में रहा है। जालसाजी के तमाम आरोपों में घिरे जेएस राणा की गिरफ्तारी के कितने ही दावे मथुरा पुलिस कर चुकी है। इसके बाद भी पुलिस जेएस राणा तक नहीं पहुंच सकी है। यहां तक अपना पैसा डूबने से परेशान हरियाणा का एक व्यक्ति चुरमुरा परिसर में ही आत्महत्या तक कर चुका है। कलक्ट्रेट पर प्रद र्शन से लेकर आलाधिकारियों को ज्ञापन दिये जाने की तमाम औपचारिकताएं लोगों ने पूरी की  लेकिन हुआ कुछ नहीं।
अब थाना फरह पुलिस ने जेएस राणा के कल्पतरू स्थिति मुख्यालय की कल्पतरू बिल्डटैक बिल्डिंग परिसर में स्थिति जूत फैक्ट्री सेक्शन से फरह पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना फरह शेर सिंह ने बताया कि चुरमुरा स्थित कल्पतरू बिल्डटैक परिसर के जूता फैक्ट्री के सैक्शन से रात करीब 11.15 बजे पुलिस ने  प्रेम सिंह पुत्र जवाहर सिंह (42 वर्ष) निवासी नरायना डींग थाना डींग जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद हुए हैं। जिसमें  आठ बोरा प्लास्टिक के फर्मा जूता बनाने वाले कुल 320, फर्मा भरे हुऐ तथा एक अदद कूलर पंखा बरामद हुए हैं।      

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More