देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में सराफ दस नवम्बर को सराफ के यहां हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी एक और आरोपी की पुलिस को तलाश है।
प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे एसआर गौतम ने बताया कि वैजनाथ पुत्र राजीव निवासी महोली थाना हाईवे मथुरा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दस नवम्बर को ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हुई थी। तभी से पुलिस को चोरों की तलाश थी। चोरी की घटना में जेवरात व रुपये चोरी गये थे जयगुरुदेव अस्पताल के पीछे महोली रोड से रात्रि करीब दो बजे पुलिस ने मुठभेड के बाद दो आरोपियों धर्मेन्द्र उर्फ जटल्ली व हरिओम शर्मा को मुठभेड मंे गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक तमंचा देशी 315 बोर व 4 जिन्दा कारतूस व एक खोका कारतूस 315 बोर, एक चाकू, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 25 सफेद धातु के तोडिया (पायल), चोरी के 82 सौ रुपये नगद बरामद हुये हैं। । गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्व आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है । रवि पुत्र मान सिंह नामक युवक फरार है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन