BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : महिला सहित पांच आरोपी किये पुलिस ने गिरफ्तार

मथुरा। लाॅकडाउन में दिनदहाडे हुए बैंक डकैती की घटना का मथुरा पुलिस ने 40 घंटे में वर्कआउट कर दिया। पुलिस ने एक महिला सहित डकैती के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लाख रूपये की बरामदगी भी दिखाई है। बैंक डकैती की इस घटना में अभी दो शातिरों की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने 4 तमंचे, 11 कारतूस और घटना में प्रयोग की गई मौटरसाइकिल भी बरादम कर ली है।  मंगलवार को मथुरा औरंगाबाद रोड स्थित आचार्य नगर के ठीक सामने ग्रामीण ऑफ आर्यावर्त बैंक की शाखा में दोपहर करीब 2ः35 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार हथियारबंद बदमाशों ने बैंक की सहायक प्रबंधक नीलम गर्ग, कैशियर सृष्टि सक्सेना और बैंक मित्र नरेंद्र सिंह को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया था। करीब 11 मिनट में बदमाश स्ट्रांग रूम का ताला खुलवा कर हथियारों के बल पर 21 लाख 17 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस की छह टीमें लगाई गई थीं। एडीजी अजय आनंद और आईजी ए सतीश गणेश ने भी घटनास्थल का दौरा करने के बाद पुलिस अधिकारियों को बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने बताया कि जल सोधन संस्थान यमुना नदी के किनारे से पुलिस ने राहुल तिवारी उर्फ रवि तिवारी पुत्र शिवराम तिवारी निवासी सतोहता असगरपुर थाना हाईवे जनपद मथुरा, गौतम गुर्जर पुत्र श्री शिवाजी गुर्जर निवासी नगला बोहरा थाना हाईवे जनपद मथुरा, अमन गुर्जर पुत्र बबलू गुर्जर निवासी नगला बोहरा थाना हाईवे जनपद मथुरा, अवनीत चैधरी पुत्र सत्यवीर चैधरी निवासी ऋषिनगर निकट बजरंग चैराहा महोली रोड थाना कोतवाली मथुरा को गिरफ्तार किया। गुरूवार को 7ः30 बजे  मछली फाटक फ्लाईओवर के नीचे से लूट के रुपयो को बैग मे रखकर ले जाते हुये राजो पत्नी रामवीर निवासी अमर कांलोनी थाना हाईवे गिरफ्तार किया।

इन्हें मिला 50 हजार का इनाम
पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार सत्यपाल देशवाल  मय टीम, सधुवन राम गौतम प्रभारी स्वाट मय टीम, जसवीर सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम, प्रभारी निरीक्षक रोहन लाल थाना मगोर्रा मय टीम, सुल्तान सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम, सुन्दर सिंह कसाना व उपनिरीक्षक थाना हाईवे मय टीम सामिल हैं।

घटना के लिए 15 दिन की रेकी
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो शातिर परविंदर और सम्राट गुर्जर फरार हैं। इन सभी ने मिलकर 15 दिन पहले बैंक की लूट किए जाने की योजना बनाई थी। लगातार रेकी करने के बाद बदमाशों ने सोमवार को ग्रामीण ऑफ आर्यावर्त बैंक शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया था।

12 मई की हुई बैंक डकैती का सफल अनावरण के लिए एसपी  सिटी और एसपी क्राइम के नेत्रत्व में 6 टीम लगी थीं 40 घंटे के ऑपरेशन में महिला सहित 17 लाख रुपयों के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उच्चाधिकारियों द्वारा टीमों को 50000 का इनाम घोषित किया है।
-डा. गौरव ग्रोवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More