BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी ने बुलाई बैठक में फैसला, तेल की कीमतों में OMC और नहीं देगा सब्सिडी

PM मोदी ने बुलाई बैठक में फैसला, तेल की कीमतों में OMC और नहीं देगा सब्सिडीनई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कमी का फैसला करने के बावजूद भारत में ईंधन की खुदरा दरें बढ़ रही हैं। तेल की लगातार बढती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर बैठक हुई। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली और पेट्रोलियम मत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में तेल की दरों को रोकने के लिए संभावित उपायों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में आने वाले निर्णयों में से एक यह है कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) को ईंधन की कीमतों में और सब्सिडी देने के लिए नहीं कहा जाएगा। 

 

इससे पहले 4 अक्टूबर को केंद्र ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लिए 2.50 रुपए प्रति लीटर का कटौती की घोषणा की और कहा कि एक्साइज ड्यूटी कट का 1.50 रुपए प्रति लीटर सरकार के जरिए उठाया जाएगा जबकि बाकी 1 रुपए प्रति लीटर कट तेल विपणन कंपनियों के जरिए वहन किया जाएगा। कटौती की घोषणा करते हुए जेटली ने राज्य सरकारों से भी ईंधन की कीमतों में कटौती की अपील की थी ताकि कुल मूल्य कटौती 5 रुपए प्रति लीटर हो। 

 

जिसके बाद कई राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार का साथ देते हुए तेल की कीमतों में कटौती की। जेटली का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में 1.50 रुपए प्रति लीटर कटौती करने का फैसला केंद्र सरकार को इस वित्त वर्ष में 10,500 करोड़ रुपए का बोझ डालेगा। 

 

बता दे, देश में तेल की लगातार बढ़ती कीमतों से हाहाकार मचा हुआ है। एक ओर जनता जहां इन दामों से परेशान है वहीं दूसरी ओर विपक्ष मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई मामूली राहत के कुछ दिन बाड़ा हालात फिर से पहले जैसे हो गए हैं। तेल के दामों में ये बढ़ोतरी उस समय हुई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पांच डॉलर तक कम हुई है। अब ऐसे में कांग्रेस के केंद्र सरकार पर जुबानी हमले और तेज हो गए हैं।

 

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More