BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी का G20 देशों के विदेश मंत्रियों को संदेश- 'गांधी व बुद्ध की धरती के लोकाचार से लें प्रेरणा'

पीएम मोदी ने गुरुवार 2 मार्च 2023 को वीडियो संदेश के माध्यम से G20 के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने G20 देशों से वैश्विक चुनौतियों के समाधान करने के लिए आपसी मतभेदों को भुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज विकासशील देशों के सामने ऊर्जा और खाद्य संकट है। उन्हीं की आवाज को इस मंच तक पहुंचाने के लिए भारत ने वैश्विक दक्षिण पहल की शुरुआत की है। G20 देशों में सहमति बनाने और किसी ठोस नतीजे तक पहुंचने की क्षमता है।

'गांधी व बुद्ध की धरती के लोकाचार से लें प्रेरणा'

पीएम मोदी ने कहा कि बैठक गांधी और बुद्ध की भूमि पर हो रही है और वे भारत के सभ्यतागत लोकाचार से प्रेरणा लें जो हमें विभाजित नहीं करता है, बल्कि हमारा ध्यान उस ओर दिलाता है जो हम सभी को जोड़ता है।

पीएम मोदी ने रेखांकित कर कहा कि आज की बैठक गहरे वैश्विक विभाजन के समय हो रही है और विदेश मंत्रियों के रूप में यह स्वाभाविक है कि चर्चा भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित हो। उन्होंने कहा, "हम सभी की अपनी स्थिति और हमारे दृष्टिकोण हैं कि इन तनावों को कैसे हल किया जाना चाहिए।" लेकिन दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हमें उनके प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए जो इस कमरे में नहीं हैं।

एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विषय को समझाया

पीएम ने भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लिए ''एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य'' के विषय को समझाते हुए उद्देश्य और कार्रवाई की एकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज की बैठक आम और ठोस उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ आने की भावना को दर्शाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि विकास, आर्थिक लचीलापन, आपदा लचीलापन, वित्तीय स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय अपराध, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा की चुनौतियों को कम करने के लिए दुनिया G20 की ओर देख रही है।

'आज दुनिया में बहुपक्षवाद संकट की स्थिति में'

पीएम मोदी ने इस ओर ध्यान दिलाया कि आज दुनिया में बहुपक्षवाद संकट की स्थिति में है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बनी विश्व व्यवस्था ने अपने सामने दो लक्ष्यों को रखा था। पहला, प्रतिस्पर्धी हितों को संतुलित करके भविष्य के युद्धों को रोकना और दूसरा, सामान्य हितों के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना। पिछले कुछ वर्षों में वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और युद्धों को देखते हुए यह व्यवस्था दोनों उद्देश्यों को पूरा करने में विफल रही है।

'वर्षों की प्रगति के बाद दुनिया के सतत विकास पर संकट का खतरा'

उन्होंने कहा कि इस विफलता के दुखद परिणामों का सामना ज्यादातर सभी विकासशील देशों को करना पड़ रहा है और वर्षों की प्रगति के बाद दुनिया के सतत विकास पर संकट का खतरा मंडरा रहा है। पीएम ने इस बात का भी उल्लेख किया कि कई विकासशील देश अपने लोगों के लिए खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश करते समय अस्थिर ऋण से जूझ रहे हैं।

'भारत की G20 प्रेसिडेंसी ने ग्लोबल साउथ को एक आवाज देने की कोशिश की'

उन्होंने कहा कि विकासशील देश अमीर देशों के कारण होने वाली ग्लोबल वार्मिंग से सबसे अधिक प्रभावित हैं। भारत की G20 प्रेसिडेंसी ने ग्लोबल साउथ को एक आवाज देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, "कोई भी समूह अपने फैसलों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए लोगों को सुने बिना वैश्विक नेतृत्व का दावा नहीं कर सकता है।"

पीएम मोदी ने टिप्पणी की, "एक तरफ विकास और दक्षता और दूसरी तरफ लचीलेपन के बीच सही संतुलन खोजने में G20 की महत्वपूर्ण भूमिका है।" उन्होंने सुझाव दिया कि एक साथ काम करके इस संतुलन को और आसानी से हासिल किया जा सकता है। संबोधन के अंत में पीएम ने सामूहिक ज्ञान और क्षमता में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज की बैठक महत्वाकांक्षी, समावेशी और कार्यवाही उन्मुख होगी जहां मतभेदों से ऊपर उठकर संकल्प किए जाते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More